गौरा में पांच हजार से अधिक प्रवासियों को मिला काम
रायबरेली विकास खंड दीन शाह गौरा के सभागार में रविवार को कोरोना योद्धाओं का सम्मान कि
रायबरेली : विकास खंड दीन शाह गौरा के सभागार में रविवार को कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। जिसमें सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों संग भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की भी हौसला अफजाई की गई।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व ब्लॉक प्रमुख मीना पांडेय ने कहा कि बीडीओ, वीडीओ, पुलिस अधिकारी, सिपाही, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया। गैर प्रांत से आए प्रवासियों का ब्लॉक क्षेत्र में पूरा ख्याल रखा गया। यहां तक की पांच हजार से ज्यादा प्रवासियों को मनरेगा के तहत काम उपलब्ध कराया गया ताकि उन्हें आर्थिक संकट न झेलना पड़ा। यह सब तभी संभव हुआ जब अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी निभाई। वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा का पदाधिकारी हो या कार्यकर्ता, इस विषम परिस्थिति में सभी ने अपना योगदान दिया है। इसी का नतीजा रहा कि हमारे क्षेत्र में कोई भूखा नहीं सोता। रोजी-रोटी की व्यवस्था के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। इस मौके पर दीन शाह गौरा मंडल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, जगतपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह, अंबिका सिंह, सोनू सिंह, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।
पुलिसकर्मियों का सम्मान
सरेनी : रविवार को युवा कांग्रेसी नेता अजय सिंह एडवोकेट ने थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, वीर सिंह, घनश्याम सिंह समेत इस मौके पर रिशु सिंह, मिटू सिंह, प्रवीण सिंह, कपिल सिंह, शुभम, विजय आदि मौजूद रहे।