रायबरेली को 11 नई बसों की मिली सौगात
रायबरेली रायबरेली डिपो को 11 नई बसों की सौगात मिली है। इनमें तीन बसें जिले को मिल चुकी
रायबरेली : रायबरेली डिपो को 11 नई बसों की सौगात मिली है। इनमें तीन बसें जिले को मिल चुकी हैं। इनका संचालन भी शुरू हो चुका है। वहीं शेष आठ अभी मिलना बाकी हैं। महकमे ने इसे लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। किन रूटों पर इन्हें चलना है और कौन उद्घाटन करेगा, यह भी तय हो चुका है। इंतजार है तो सिर्फ बसों के आने का।
परिवहन निगम के रायबरेली डिपो में अब तक कुल 172 बसें थीं। बावजूद इसके, जिले के तमाम ग्रामीण इलाके निगम की सुविधाओं से वंचित थे। शासन के आदेश पर नए रूटों का चयन हुआ था। अब इन्हीं पर बसें चलाई जानी हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि चिन्हित किए गए रूटों में से तीन पर नई बसों का संचालन शुरू हो चुका है। जिनमें एक गदागंज से दो और एक बस सलोन के किठावां से चलाई गई है। शेष आठ बसें भी जल्द मिल जाएंगी। इसके बाद इनका भी संचालन शुरू होगा। एआरएम ने कहा कि इन बसों के चलने से सबसे अधिक लाभ सदर और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र लोगों को होगा। इसके अलावा दूसरे इलाके के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे।
इन रूटों पर चलनी हैं बसें
जिन नए रूटों पर बसें चलनी हैं उनमें लखनऊ-रायबरेली-मुराईबाग-कल्याणपुर बैंती, लखनऊ-रायबरेली-मनेहरू-उबरनी-टिकरिया, लखनऊ-रायबरेली-ढकिया चौराहा-कोरिहर-सुल्तानपुर खेड़ा, लखनऊ-रायबरेली-जायस-अशरफपुर-संडाहा-मकबूलपुर, लखनऊ-रायबरेली-जगतपुर-कुसमी, लखनऊ-रायबरेली-दरीबा-करकसा-भीटी-चक शामिल हैं।
अब बेड़े में होंगी 183 बसें
11 नई बसों के मिलने के बाद रायबरेली डिपो में बसों की संख्या 172 से बढ़कर एक 183 हो जाएगी। इससे पहले 92 सरकारी हैं और 80 अनुबंधित बसें डिपो में थीं। नई बसों के आने के बाद डिपो में अनुबंधित बसों की संख्या 80 से बढ़कर 91 हो जाएगी।