ऊंचाहार के युवक की हरियाणा में मौत
ऊंचाहार (रायबरेली) : ईंट भट्ठे में काम करने के लिए हरियाणा गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM (IST)
ऊंचाहार (रायबरेली) : ईंट भट्ठे में काम करने के लिए हरियाणा गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना उसके घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के रामसांडा गांव निवासी शुभम उर्फ कल्लू (20) पुत्र अमृत लाल हरियाणा प्रांत के करनाल के ईंट भट्ठे पर काम करता था। होली में वह घर आया था। कुछ दिन रुकने के बाद वापस चला गया था। बताते हैं कि रविवार को ट्रैक्टर में ईंट लादकर कहीं जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन हरियाणा रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें