विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मंत्री शिवगणेश लोधी का निधन

By Edited By:
Published: Mon, 26 Sep 2016 06:31 PM (IST)

हरचंदपुर (रायबरेली): उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र (पहले सत

News Article Hero Image

हरचंदपुर (रायबरेली): उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र (पहले सतावं से ) विधायक रहे शिव गणेश लोधी का लखनऊ के सहारा अस्पताल में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। करीब पांच दिन पहले पूर्व मंत्री को दिल का दौरा पड़ा था। आनन-फानन उन्हें लखनऊ ले जाया गया था। उनकी हालत में सुधार भी हो रहा था लेकिन रविवार रात उन्हें तीसरी बार दौरा पड़ा था। सोमवार को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार गेगासो घाट में किया गया। इसके पूर्व उनके शव को सरेनी के सुखिया खेड़ा और शहर स्थित आवास में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शिवगणेश की अंतिम यात्रा में भाजपा समेत विभिन्न दलों से नेता, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए हैं।

दो दशक पहले शिवगणेश कांशीराम के साथ 1989 में बहुजन समाज पार्टी से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 1996 में बहुजन समाज पार्टी से सतांव विधान सभा के विधायक चुने गए थे। बसपा सरकार ने इन्हे राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद इन्होंने बसपा पार्टी छोड़ दी थी। 2002 में लोकजन शक्ति पार्टी की टिकट पर लड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2007 में कांग्रेस से दोबारा विधायक बने। 2012 में कांग्रेस के टिकट पर फिर से चुनाव लड़े लेकिन सपा के सुरेंद्र विक्रम ¨सह से हार गए। एक महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। इन्हे हरचंदपुर से भाजपा टिकट देने को लगभग तैयार भी हो चुकी थी ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।