माता सिद्धिदात्री के पूजन में लगे जयकारे
रायबरेली, जागरण संवाददाता : वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नवें सिद्धिदात्री स्वरूप की आ
रायबरेली, जागरण संवाददाता : वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नवें सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना की गयी। आठ दिन तक चले नवरात्र में मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
शहर के मनसा देवी मंदिर में नवमी तिथि को भी हजारों लोगों ने हवन-पूजन दर्शन किया। यहां दोपहर के समय जगह न मिलने पर लोगों ने खड़े-खड़े ही हवन किया। इसमें महिलाएं बच्चे सभी शामिल थे। मनसा देवी को चुनरी और प्रसाद चढ़ाने के बाद महिलाएं मंदिर की परिक्रमा भी कर रही थीं। पंचमी तिथि के बाद कन्या भोज के आयोजन शुरू हुए थे। नवमी तिथि को भी घरों और मंदिरों पर कन्या भोज हुए। कानपुर रोड के मढ़ी देवी मंदिर में भी देवी भक्तों ने मां के दर्शन किए।
ग्रामीण क्षेत्र के सरेनी स्थित गेगासों के मां संकठा देवी मंदिर में दर्शन करने में पसीना बहाना पड़ा। मंदिर छोटा होने के कारण कुछ लोग ही एक साथ दर्शन कर पाते हैं। मंदिर से एक किलो मीटर तक वाहनों की कतार लगी रहीं। कई जनपदों के लोगों ने मंदिर में मत्था टेका। रालपुर के वैष्णों देवी मंदिर में भी भीड़ रही। जगतपुर क्षेत्र के शंकरपुर में दुर्गा मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। यहां भोर से पहले ही पूजा शुरू हो गई थी। शाम तक हवन कुंड पूरा भर गया था। शहर से भी कई लोग परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे। भीतर गांव के आनंदी देवी मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इसके अलावा जिले के सभी देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। शहर के शिवाजी नगर स्थित मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन गाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, बच्चे आदि मौजूद रहे।
परशदेपुर में माता के जयकारे लगाते हुए पण्डित का पुरवा, केशवापुर, पूरेकाजी आदि गांव से दर्जनों लोग गाजे-बाजे के साथ परिक्रमा करते हुये माता मिढुरिन मंदिर पहुचे। सबसे पहले परिक्रमा करने वालों ने सीता सागर में स्नान किया फि र मंदिर में जाकर मत्था टेका।