देहज के लिए मारपीट कर घर से निकाला
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:21 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:21 AM (IST)
ऊंचाहार संवाद सहयोगी : एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चड़रई निवासी शिवम की पत्नी रेखा का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। हटवा गांव निवासी अपने पिता राजेन्द्र कुमार के साथ शुक्रवार को थाने पहुंची रेखा ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया है। विवाहिता का कहना है कि उसे ससुराल वालों ने जलाने का भी प्रयास किया है। कोतवाल ने बताया कि महिला कि शिकायत पर जाच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें