Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather Update: कोहरे की चादर से ढकी संगमनगरी, 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 07:58 AM (IST)

    पिछले कुछ दिनों से तापमान के बढ़ते कदम को कोहरे ने रोक लिया। सोमवार देर रात कोहरे की दस्तक से तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सुबह ...और पढ़ें

    कोहरे की चादर से ढकी संगमनगरी, 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पिछले कुछ दिनों से तापमान के बढ़ते कदम को कोहरे ने रोक लिया। सोमवार देर रात कोहरे की दस्तक से तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सुबह और रात को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिसंबर के आखिरी दौर में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी।

    22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। सोमवार की रात कोहरे की चादर से प्रयागराज घिर गया। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा और दृश्यता 10 मीटर से कम रह गई थी। इसका असर पूरे दिन रहा और सूर्य की तपिश कम रही।

    तापमान में आई गिरावट

    रात आठ बजे से ही धुंध छानी शुरू हो गई और थोड़ी देर में कोहरा छाने लगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और यह 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि दिसंबर में तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    इसे भी पढ़ें: भारी भीड़ में बिगड़ रही श्रद्धालुओं की तबीयत, 16 महीने बाद भी नहीं बदले हालात, जांच कमेटी ने दिए थे सुझाव