Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर प्रयागराज जाने वालों के लिए खबर: वंदे भारत समेत 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; देखें लिस्ट और शेड्यूल

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 10:45 PM (IST)

    Holi Special Train| होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। (Vande Bharat Holi Special) वंदे भारत 8 से 20 मार्च तक नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद कानपुर सेंट्रल वाराणसी गाजीपुर सिटी बलिया प्रयागराज जंक्शन सुरायमानपुर छपरा और पाटलिपुत्र में भी होगा।

    Hero Image
    होली पर 8 से 20 मार्च तक भारतीय रेलवे कई ट्रेनें चलाएगा। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Holi Special Train | होली पर्व पर आइसीएफ कोच वाली विशेष ट्रेनों (Holi Train) के बीच अब वंदे भारत (Vande Bharat Holi Special) को भी विशेष ट्रेन के रूप में दौड़ाया जाएगा। होली पर यात्रियों की ट्रेन में सीट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने वंदे भारत समेत छह जोड़ी ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत को आठ से 20 मार्च तक चलाया जाएगा। 02436 वंदे भारत आठ मार्च से 20 मार्च तक सुबह 8.30 बजे चलेगी। दोपहर सवा तीन बजे प्रयागराज जंक्शन (Holi Train Prayagraj) व रात 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 02435 के रूप में वंदे भारत पटना से नौ मार्च से 21 मार्च तक सुबह 5.30 बजे चलकर रात 1.05 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 8.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    यह ट्रेन दिल्ली की ओर से सोमवार को और पटना की ओर से मंगलवार को नहीं चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरायमानपुर, छपरा, पाटलिपुत्र में भी ठहराव होगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कई और विशेष ट्रेनों को होली के दौरान चलाया जाएगा। उनकी समय सारिणी तैयार की जा रही है।

    प्रयागराज जंक्शन/ छिवकी में रुकने वाली विशेष ट्रेनों की सूची-

    ट्रेन नंबर कहां से कहां तक आने का समय दिनांक
    09417 अहमदाबाद-दानापुर दोपहर 12.10 बजे 11, 18, 25 मार्च, एक अप्रैल
    09418 दानापुर-अहमदाबाद  सुबह 8.10 बजे 12, 19, 26 मार्च
    09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार दोपहर 2.15 बजे नौ, 16, 23, 30 मार्च
    09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल अपराह्न 3.00 बजे 11, 18, 25 मार्च, एक अप्रैल
    07709 चर्लापल्ली-दानापुर शाम 5.00 बजे 10, 20 मार्च
    07710 दानापुर-चर्लापल्ली रात 9.20 बजे 11, 21 मार्च
    07711 चर्लापल्ली-मुजफ्फरपुर शाम 5.50 बजे 11, 16, 21 मार्च
    07712 मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली दोपहर 2.30 बजे 12, 17, 22 मार्च
    04068 नई दिल्ली-भागलपुर रात 10.30 बजे नौ, 12, 16 एवं 19 मार्च
    04067 भागलपुर-नई दिल्ली रात 3.45 बजे 11, 14, 18, 21 मार्च

    इसे भी पढ़ें- Holi पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, 250 से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; महिलाओं के लिए होगी खास व्यवस्था

    250 से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    उत्तर रेलवे में 250 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। इसमें से अधिकांश दिल्ली के स्टेशनों से चलेंगी।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेशन के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाने के साथ ही आवश्यकता अनुसार रेल कर्मियों व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात किए जाएंगे।