विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCS-2025 के सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, 22 सितंबर को जारी होंगे कॉल लेटर

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:15 AM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2025 के सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पीसीएस-2025 साक्षात्कार 28 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित होंगे।

  2. प्रयागराज स्थित आयोग परिसर में दो पालियों में होंगे साक्षात्कार।

  3. साक्षात्कार पत्र 22 सितंबर से वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2025 में सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि जारी कर दी है। साक्षात्कार का सिलसिला 28 सितंबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रयागराज स्थित आयोग परिसर में दो पालियों में यह आयोजित किया जाएगा। आयोग के अनुसार पहली पाली का साक्षात्कार सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली का साक्षात्कार दोपहर दो बजे से होगा। आयोग ने साक्षात्कार कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र 22 सितंबर से वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को पांच फोटो और मूल प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। ऑनलाइन अधिमान्यता पत्र एवं अन्य सूचनाएं सही तरीके से भरकर सेव और सबमिट करने का निर्देश है।

इसके बाद आवेदन पत्र, भाग तीन प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड कर उनके साथ सभी शैक्षिक अभिलेख एवं प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। आयोग के अनुसार जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित संबंधी प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी ने शैक्षिक अर्हता और आवेदन के आधार पर जिस समूह के पद के लिए सफलता हासिल की है, उसी समूह के पदों की अधिमान्यता ऑनलाइन प्रदर्शित होगी।

संबंधित पदों के साथ अधिमान्यता कॉलम में दिए गए निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आयोग ने गुरुवार को पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: मेजा थाना प्रभारी समेत दो इंस्पेक्टर निलंबित, आरोपित को 4 दिन थाने में रखा फिर दिखाई गिरफ्तारी