UPPSC LT Grade Exam 2025 : सिर्फ प्रयागराज को छोड़ 26 जनपदों में होगी एलटी ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा, क्या है कारण?
UPPSC LT Grade Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड परीक्षा 17 और 18 जनवरी को 26 ...और पढ़ें

UPPSC LT Grade Exam 2025 माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन परीक्षा होने से प्रयागराज में एलटी ग्रेड की प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी।
HighLights
माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान के दिन हो रही परीक्षा के कारण प्रयागराज में केंद्र नहीं
17 और 18 जनवरी को दो सत्रों में होगी परीक्षा, आज आयोग जारी करेगा प्रवेशपत्र
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC LT Grade Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 17 और 18 जनवरी को प्रस्तावित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी यानी एलटी ग्रेड (पुरुष/महिला शाखा) भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रयागराज में केंद्र नहीं बनाया गया। बुधवार को आयोग ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि माघ मेला के कारण प्रयागराज में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
छात्रों ने आयोग से परीक्षा टालने की मांग की थी
UPPSC LT Grade Exam 2025 परीक्षा दो सत्रों में प्रदेश के 26 जनपदों में कराई जाएगी। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के दिन परीक्षा पड़ने के कारण प्रतियोगी छात्रों ने आयोग को प्रत्यावेदन कर परीक्षा टालने की मांग की थी।
कब कौन सी होगी परीक्षा
UPPSC LT Grade Exam 2025 दोनों दिन परीक्षा प्रथम सत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और द्वितीय सत्र में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगी। 17 जनवरी को प्रथम सत्र में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा और जबकि द्वितीय सत्र में जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। 18 जनवरी को प्रथम सत्र में अंग्रेजी विषय तथा द्वितीय सत्र में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
वेबसाइट पर आज से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
UPPSC LT Grade Exam 2025 प्रवेश पत्र वेबसाइट पर गुरुवार से उपलब्ध होंगे, जिसे अभ्यर्थी ओटीआर नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की मूल प्रति तथा एक छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा प्रारंभ के डेढ़ घंटा पूर्व प्रवेश
UPPSC LT Grade Exam 2025 परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत नकल, प्रश्नपत्र लीक या अन्य अनुचित साधनों का प्रयोग गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रविधान है।
चार खंड में होगी सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा
सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में चार खंड भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र हैं। प्रत्येक खंड में 60-60 प्रश्न हैं और अभ्यर्थियों को चार खंडों में से किन्ही दो खंडों का चयन कर उत्तर देना होगा। इस विषय की परीक्षा के लिए ओएमआर शीट के पहले भाग में एक से 30 तक सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय व तृतीय भाग में आप्शनल-1 व आप्शनल-2 अंकित है। उसके नीचे भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र का उल्लेख किया गया है तथा विषयों के सम्मुख गोला बना हुआ है। अभ्यर्थी आप्शनल-1 व आप्शनल-2 के रूप में जिस विषय का चयन करेंगे, उसी विषय के सम्मुख बने गोले को काला करेंगे।
