विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC LT Grade Mains Exam 2025: 17 मई को प्रयागराज में होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

Published: Wed, 13 May 2026 07:16 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) अंग्रेजी मुख्य परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में आयोजित होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को होगी।

यह परीक्षा प्रयागराज में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र एवं आवश्यक निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा पहचान पत्र की मूल प्रति व उसकी छायाप्रति साथ लानी होगी। कक्ष निरीक्षक को पहचान पत्र की एक छायाप्रति जमा करना भी अनिवार्य रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पहले तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

आयोग ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग, प्रश्नपत्र का लीक करना, उसकी प्रतिलिपि बनाना या प्रसारित करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसमें एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी से प्रयागराज के बीच गंगा में जल पर‍िवहन के ल‍िए शुरू हुआ थालवेग सर्वेक्षण, दोनों शहरों के बीच शुरू होगी क्रूज सेवाएं