विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Result 2026 : हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में बेटियां बनीं टाॅपर, हाईस्कूल में 93.76% व इंटर में 86.32% उत्तीर्ण

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 23 Apr 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

यूपी बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश और बाराबंकी ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करते माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डॉॅ महेंद्र देव एवं यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह। जागरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करते माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डॉॅ महेंद्र देव एवं यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह। जागरण

HighLights

  1. हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश, बाराबंकी की अंशिका व इंटर में सीतापुर की शिखा ने किया टाप

  2. हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं का सफलता प्रतिशत 80.38

  3. प्रदेश की प्रथम 10 की मेरिट सूची में हाईस्कूल के 115 व इंटरमीडिएट के 23 छात्र-छात्राएं

राज्य ब्यूरो, जागरण प्रयागराज। UP Board Result 2026 यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों में सीतापुर टाप पर है। हाईस्कूल में बाराबंकी की एक छात्रा ने समान अंक हासिल कर प्रदेश में सीतापुर के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।

हाईस्कूल में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की कशिश वर्मा और द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज जैदपुर बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टाप किया है। दूसरे स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ बाराबंकी के द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज की ही छात्रा अदिति है।

UP Board Result 2026 तीसरा स्थान 97.33 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की अर्पिता, लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल उल्दन झांसी के ऋषभ साहू और द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज जैदपुर बाराबंकी की परी वर्मा ने हासिल किया है। इसके अलावा इंटरमीडिएट में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टाप किया है। 

UP Board Result 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति/माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के साथ गुरुवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया।

इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोदय जनकल्याण इंटर कालेज खेड़ा बरेली की नंदिनी गुप्ता तथा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर सर्वोदय जनता कल्याण इंटर कालेज खेड़ा बरेली की सुरभि यादव एवं महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी की पूजा पाल हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक मिले हैं।

परीक्षाफल के साथ जारी की गई प्रदेश स्तरीय टाप-10 मेरिट सूची में हाईस्कूल में 117 छात्र-छात्राएं हैं, जबकि इंटरमीडिएट की सूची में 23 छात्र-छात्राओं के नाम हैं। हाईस्कूल में कुल 90.42 तथा इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 तथा बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत है। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 तथा बालिकाओं का 86.32 है।

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 Prayagraj Topper : इंटरनेट मीडिया से दूरी और स्वाध्याय से अविका को मिली सफलता

यह भी पढ़ें- UP Board 10thTopper 2026 : प्रयागराज के पांच टॉपर प्रदेश स्तर की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में काबिज