विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Practical Exam 2027 : हाईस्कूल- इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा तिथि घोषित, 11 जनवरी से होंगे एक्जाम

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Nov 2026 08:27 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं, जो 11 जनवरी से दो चरणों में होंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।

UP Board Practical Exam 2027 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी से होंगी। एक्जाम

UP Board Practical Exam 2027 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी से होंगी। एक्जाम

HighLights

  1. यूपी बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा दो चरण में कराने का लिया निर्णय

  2. प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Practical Exam 2027 माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। दो चरण में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

पहला चरण 11 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरा चरण 20 जनवरी 2027 से 28 जनवरी, 2027 तक होगा। इस बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से जारी की जाएगी। परीक्षाओं की शुचिता को बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराना होगा। साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उसे उपलब्ध भी कराना पड़ेगा।

UP Board Practical Exam 2027 हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों (विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय को छोड़कर) में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होगा। हाईस्कूल विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में बोर्ड की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हाईस्कूल के विषयों (विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय को छोड़कर) के आंतरिक मूल्यॉकन, नैतिक, योग,

खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटर मीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किए जाएंगे। प्राप्तांकों को अपलोड करने के लिए एक जनवरी, 2027 से वेबसाईट क्रियाशील हो जायेगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा करायी जाएंगी।

UP Board Practical Exam 2027 विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2027 के प्रथम सप्ताह में तथा कक्षा-नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2027 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों के माध्यम से कराई जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।