UP Basic Schools Bagless Day : एक दिन में किचन गार्डन-पतंग निर्माण और उद्यमिता सीखेंगे बेसिक स्कूलों के नौनिहाल
UP Basic Schools Bagless Day बेसिक स्कूलों में इस सत्र में 10 'बैगलेस डे' निर्धारित किए गए हैं, जहाँ छात्र बिना बस्ते के स्कूल आकर विभिन्न व्यावहारिक कौशल सीखेंगे।

बेसिक स्कूलों में 10 'बैगलेस डे' पर बच्चे नए कौशल और उद्यमिता सीखेंगे।
HighLights
बेसिक स्कूलों में इस सत्र में 10 दिन 'बैगलेस डे' निर्धारित
बैग लेस डे की गतिविधों का चार्ट विभाग की ओर से जारी
29 अगस्त को होगा सत्र का दूसरा बिना बस्ता वाला दिवस
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Basic Schools Bagless Day बेसिक स्कूलों में सत्र में 10 दिन 'बैगलेस डे' निर्धारित है, अर्थात विद्यार्थी बिना बस्ता के स्कूल जाएंगे। इन दिनों में बच्चों को क्या सिखाया जाएगा, यह भी तय कर दिया गया है। प्रत्येक महीने में किस दिन छात्र-छात्राओं को बिना बस्ता स्कूल जाना है, उस तिथि का चार्ट विभाग की ओर से पूर्व में ही जारी किया जा चुका है।
29 अगस्त को दूसरा बैग लेस डे
बीएसए अनिल कुमार के अनुसार पहला बैगलेस डे 22 अगस्त को था। इस दिन विद्यार्थियों को मिट्टी से खिलौने, मूर्ति एवं कलाकृति निर्माण स्थानीय कुम्हार, शिल्पकारों से संवाद के साथ विद्यालय में कला प्रदर्शनी लगाई गई। 29 अगस्त को भी विद्यार्थी बिना बस्ता स्कूल जाएंगे। इस दिन उन्हें किचन गार्डन निर्माण, पौधरोपण एवं वृक्ष विकास, कंपोस्ट खाद निर्माण के बारे में बताया जाएगा। ये गतिविधि ईको क्लब के तहत वर्गीकृत की गई हैं।
12 सितंबर को बच्चे क्या सीखेंगे?
UP Basic Schools Bagless Day बीएसए ने बताया कि इसके बाद बैगलेस डे 12 सितंबर को होगा। इस दिन सभी छात्र-छात्राओं को वर्षा जल संचयन अध्ययन, जल परीक्षण एवं कृषि विज्ञान गतिविधियों, प्राकृतिक कृषि परिचय कराया जाएगा। मात्र एक दिन के इस अभ्यास और कक्षा से छात्रों को अधिक से अधिक ज्ञानार्जन हो, इसके लिए शिक्षक प्रयास करेंगे।
19 व 28 सितंबर को भी बिना बस्ता लिए जाएंगे स्कूल
19 सितंबर को होने वाले बैगलेस डे में विद्यार्थियों को स्वच्छता, वेस्ट पेपर बैग निर्माण व पुनर्चक्रण की जानकारी देते हुए कहानी मंच का आयोजन होगा। 26 सितंबर को भी बिना बस्ता लिए छात्र स्कूल पहुंचेंगे। इस दिन पतंग निर्माण एवं उड़ान विज्ञान, सरल विज्ञान एवं नवाचार के साथ स्टीम माडल प्रतियोगिता कराई जाएगी। ये गतिविधियां प्रदेशभर के सभी बेसिक स्कूलों में होनी हैं।
तीन, 10 व 17 अक्टूबर को बच्चों के लिए खास होगा
तीन अक्टूबर को होने वालेबैग लेस डे में मिठाई एवं खाद्य सहस्तृता, उद्यमिता एवं व्यवसाय मांडल, स्थानीय उद्योग, दुकान भ्रमण भी कराया जाएगा। 10 अक्टूबर को भित्तिचित्र एवं दृश्य कलात्मकता, मधुबनी चित्र निर्माण, संगीत, नृत्य नाटक व कला गतिविधियां होंगी। 17 अक्टूबर को ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक संस्थानों का भ्रमण, राष्ट्रीय-ऐतिहासिक स्मारकों की यात्रा के साथ सार्वजनिक कार्यालयों की जानकारी दी जाएगी।
31 अक्टूबर को सभी स्कूलों में बाल मेला लगेगा
UP Basic Schools Bagless Day 24 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं को निर्माण स्थल एवं सार्वजनिक अवसंरचना अध्ययन, स्थानीय उद्योग कारीगर इकाई भ्रमण, जलापूर्ति एवं सार्वजनिक सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। 31 अक्टूबर को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्क्रैच कोडिंग,कंप्यूटेशनल सोच, ड्रोन, सेंसर व उन्नत तकनीक से परिचित कराने का प्रयास होगा। सत्र का अंतिम बैग लेस डे 14 नवंबर को निर्धारित है। इस दिन सभी विद्यालयों में बाल मेला लगेगा।
