विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP बार कौंसिल चुनाव: तीन और प्रत्याशी एलिमिनेट हुए, निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय अब भी शीर्ष पर

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 07:37 PM (GMT+05:30)

यूपी बार कौंसिल चुनाव में द्वितीय वरीयता मतों की गिनती के दौरान तीन और प्रत्याशी एलिमिनेट हो गए, जिससे अब ...और पढ़ें

UP बार कौंसिल चुनाव की मतगणना प्रयागराज में हो रही है।

UP बार कौंसिल चुनाव की मतगणना प्रयागराज में हो रही है।

HighLights

  1. मतों की गिनती कार्य नवंबर तक पूरी होने की संभावना है

  2. शीर्ष 25 प्रत्याशियों में प्रयागराज के देवेन्द्र मिश्र नागरहा भी

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ यूपी के चुनाव में द्वितीय वरीयता मतों की गिनती के दौरान गुरुवार को तीन और प्रत्याशी एलिमिनेट हो गए। अब 114 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों में अनुभव त्रिपाठी, (प्रयागराज) आलोक यादव (एटा) व सुरेश चंद्र मिश्र (प्रयागराज) हैं।

निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के अनुराग पाण्डेय 5383 मत लेकर पहले स्थान पर हैं। प्रशांत सिंह अटल लखनऊ- 5141, देवेन्द्र मिश्र नागरहा, प्रयागराज - 4597, निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौर, बुलंदशहर - 4156, शिरीष कुमार मेहरोत्रा, बरेली - 3694, पांचू राम मौर्य, प्रयागराज - 3669, अजय यादव, प्रयागराज - 3592, जानकी शरण पाण्डेय, लखनऊ - 3346, इमरान माबूद खान ‘आइएमखान’, प्रयागराज - 3279, अजय शंकर श्रीवास्तव, गोंडा - 3239, जय नारायण पाण्डेय, लखनऊ - 3106, अमरेन्द्र नाथ सिंह, प्रयागराज - 3019 फिलहाल शीर्ष 25 प्रत्याशियों में हैं।

इसी प्रकार  श्रीनाथ त्रिपाठी, वाराणसी - 2969, अंकज मिश्र, कानपुर नगर - 2962, परेश मिश्र, लखनऊ - 2881, अखिलेश कुमार अवस्थी, लखनऊ - 2873, प्रदीप कुमार सिंह "पीके सिंह", लखनऊ - 2815, इमरान उल्लाह, प्रयागराज - 2790, हरजीत अरोड़ा, आगरा - 2749, राकेश पाठक, प्रयागराज - 2651, अजय कुमार शुक्ला, लखीमपुर खीरी - 2646, अतुल कुमार सिंह, लखनऊ - 2561, ब्रजेश कुमार यादव, लखनऊ - 2496, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, मेरठ - 2481 व विनोद कुमार पाण्डेय, वाराणसी भी 2295 मत लेकर फिलहाल शीर्ष 25 प्रत्याशियों में हैं। कुल 333 प्रत्याशी थे। मतों की गिनती नवंबर तक पूरी होने की संभावना है।