UP Bar Council Chunav : शामली और श्रावस्ती जिलों के वोटों की गिनती भी पूरी, कानपुर के अनुराग पांडेय अभी भी शीर्ष पर
यूपी बार कौंसिल चुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें कानपुर के अनुराग पांडेय शीर्ष पर बने हुए हैं। टॉप फाइव में प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा चौथे स्थान पर हैं।

बार कौंसिल आफ यूपी के चुनाव की मतगणना प्रयागराज में जारी है।
HighLights
बार कौंसिल आफ यूपी चुनाव की मतगणना आज भी जारी रही
टॉप फाइव में प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा चौथे स्थान पर हैं
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। UP Bar Council Chunav बार कौंसिल आफ यूपी के चुनाव की मतगणना 16 जुलाई को भी जारी रही। आज शाहजहांपुर की दो मुंसिफ कोर्टों, पुवायां तथा तिलहर और शामली जनपद व इसी जिले की कैराना मुंसिफ कोर्ट के अतिरिक्त श्रावस्ती जिले के वोटों को गिना गया। कुल 1987 वोट गिने गए। इनमें 119 अवैध रहे। अब तक कुल 1,68,175 वोटों की गिनती हो चुकी है।
टॉप फाइव के क्रम में बदलाव नहीं हुआ
निर्वतमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय (कानपुर नगर) 4392 मतों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। टॉप फाइव के क्रम में बदलाव नहीं हुआ है। प्रशांत सिंह अटल 3828 मत, निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौर (बुलंदशहर) 3725 मत, देवेंद्र मिश्र नगरहा (प्रयागराज) 3547 मत और श्रीश कुमार मेहरोत्रा 3422 मत पा चुके हैं।
पुवायां, तिलहर, शामली व श्रावस्ती के मतों की स्थिति
UP Bar Council Chunav पुवायां में लखीमपुर खीरी के अजय कुमार शुक्ला को सबसे ज्यादा 73 वोट मिले। तिलहर में श्रीश कुमार मेहरोत्रा 64 मत पाकर टॉप पर रहे। शामली में शैलेंद्र कुमार को सबसे ज्यादा 55 वोट मिला। कैराना में शिवकिशोर गौर को सबसे ज्यादा 36 मत मिले। श्रावस्ती में लखनऊ के जयनारायण पांडेय 64 मत पाकर शीर्ष पर रहे।