विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj Sports News : कानपुर सुपरस्टार्स की टीम घोषित, टीम में प्रयागराज के दो खिलाड़ी भी शामिल

Published: Tue, 19 Aug 2025 05:40 PM (IST)

कानपुर सुपरस्टार्स ने ट्रायल के बाद अपनी टीम की घोषणा कर दी है जिसमें प्रयागराज के शुभ खन्ना और अभिषेक ...और पढ़ें

कानपुर सुपरस्टार्स क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ी।
कानपुर सुपरस्टार्स क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ट्रायल के बाद कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें पूरे क्षेत्र के कुछ बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं को शामिल किया गया है। इस टीम में प्रयागराज के भी दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

कानपुर सुपरस्टार्स टीम के चयनित खिलाड़ियों में शुभ खन्ना (प्रयागराज), फैज अहमद (कानपुर), दमनदीप सिंह, दीपक राजपूत (आगरा), अंश तिवारी (कानपुर), अभिषेक यादव (इलाहाबाद), विपिन ढाका (फरीदाबाद), वीर वेदांत शर्मा, अंकुर शर्मा (मेरठ) शामिल हैं। प्रयागराज के दो खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है।

इस टीम में युवाओं के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। नए उभरते खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अवसर मिला है। उम्मीद की जा रही है कि सभी खिलाड़ी क्रिकेट के इस मुकाबले में अपनी गहरी छाप छोड़ेंगे।

कोचिंग स्टाफ ने टीम पर भरोसा जताया और कहा कि खिलाड़ियों की आपसी प्रतिबद्धता, ऊर्जा और अनुशासन उन्हें पिछले सीज़न के अच्छे प्रदर्शन से आगे बढ़ने और चैंपियनशिप की दौड़ में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।

कानपुर सुपरस्टार्स के प्रबंधन ने कहा कि हमें इस सीज़न के लिए चुनी गई प्रतिभाओं पर गर्व है। हमारे खिलाड़ी संकल्पित हैं और कानपुर का प्रतिनिधित्व प्राइड, पैशन और फाइटिंग स्पिरिट के साथ करने के लिए तैयार हैं। हम अपने फैंस को रोमांचक क्रिकेट दिखाने के लिए उत्सुक हैं। अब जब मंच तैयार है, तो सबकी नजरें टीम की अगली चुनौती पर टिकी हैं।

कानपुर सुपरस्टार्स काशी रुद्रास के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे। यह मैच जबरदस्त रोमांच और नई टीम की असली ताकत की परीक्षा साबित होगा। फैंस बेसब्री से देखना चाहेंगे कि यह नई टीम मौके पर कैसे खरा उतरती है और कानपुर की गौरवशाली क्रिकेट परंपरा को कितना आगे बढ़ाती है।