विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TGT-PGT भर्ती विवाद: शिक्षा निदेशालय में बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्सी, 200 लोगों पर FIR

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 29 Oct 2026 05:30 AM (IST)

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे 200 अज्ञात अभ्यर्थियों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और सरकारी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. शिक्षा निदेशालय में 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज।

  2. बैरिकेडिंग तोड़कर निदेशालय में घुसकर की तोड़फोड़।

  3. कर्मचारियों से मारपीट, अधिकारियों से अभद्रता का आरोप।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर दिए जाने की मांग को लेकर बैरिकेडिंग तोड़कर शिक्षा निदेशालय में घुसने, तोड़फोड़ करने के मामले में 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रदर्शनकारियों पर अधिकारियों से अभद्रता, कर्मचारियों से मारपीट और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है।

मामले में शिक्षा निदेशालय के केयरटेकर मो. सैफी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ, शिक्षा निदेशालय के कार्यालयों में बुधवार को तालाबंद कर अधिकारी कर्मचारी गायब रहे, जबकि प्रतियोगी छात्रों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय में जारी रहा।

निदेशालय के केयरटेकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर डेढ़-दो सौ उपद्रवी पूर्वी द्वार के सामने सड़क के दोनों ओर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी अभ्यर्थियों की भीड़ में शामिल हो गए। अभ्यर्थियों की आड़ में वे पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर व फांदकर मुख्यालय परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

पहचान कर होगी विधिक कार्रवाई

मुख्यालय के कई अनुभागों में रखा फर्नीचर तोड़ दिया गया और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। कर्मचारियों से अमर्यादित व्यवहार और मारपीट के साथ अधिकारियों से अभद्रता भी की गई। सिविल लाइंस थाना के इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इधर, बुधवार को भी शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे प्रतियोगियों ने कहा कि पूरे दिन उनसे बात करने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। हालांकि, शाम को आइपीएस अजय पाल शर्मा बात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि धरना समाप्त कर दें या धरना स्थल (पत्थर गिरजाघर) पर जाकर आंदोलन करें। छात्रों ने बात मानने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- कोडीनयुक्त कफ सीरप मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महिला दवा कारोबारी अंजली रानी को दी अंतरिम अग्रिम जमानत

मामले में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी है। बताया है कि आंदोलित छात्रों की वजह से कामकाज करना संभव नहीं हो रहा है।