प्रयागराज में STF की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ रुपये के कोडीनयुक्त कफ सीरप के साथ 3 तस्करों को पकड़ा
एसटीएफ ने प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप के अवैध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
एसटीएफ ने प्रयागराज में अवैध कफ सीरप सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।
एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप बरामद की गई।
इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कफ सीरप सिंडिकेट का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजफाश किया है।
मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप बरामद की गई है। उनके सिंडिकेट, नेटवर्क और उसमें शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया गया है कि एयरपोर्ट थाना से करीब 500 मीटर दूर कोडीनयुक्त कफ सीरप का भंडारण किया जा रहा था। यहां पर भंडारण करने वाले तस्कर प्रयागराज और आसपास के जिले में इसकी सप्लाई करते थे।
रविवार रात एसटीएफ टीम ने एयरपोर्ट पुलिस के साथ घेरेबंदी करते हुए गोदाम पर छापेमारी की। वहां पर मौजूद तीन युवकों को दबोच लिया गया। साथ ही करीब 80 पेटी सीरप बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
पूछताछ में पता चला है कि तीनों युवक प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। वे लंबे समय से सीरप के कारोबार में सम्मिलित थे। सूत्रों का कहना है कि मामले में औषधि निरीक्षक और उस विभाग के कतिपय कर्मचारियों की भी संलिप्तता रही है
