विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसएससी फेज-14 चयन पद परीक्षा: अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर निर्धारित, प्रवेशपत्र को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी 

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 05:28 PM (GMT+05:30)

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज-14 सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए शहर और प्रवेशपत्र संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। ...और पढ़ें

एसएससी की फेज-14 सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी।

एसएससी की फेज-14 सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी।

HighLights

  1. 11 सितंबर तक कराएं स्क्राइब ओटीआर मैपिंग

  2. 16 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से फेज-14 सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर और प्रवेशपत्र को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) चरण 16 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग दो या तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों सहित ‘अपना स्क्राइब’ सुविधा का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने अलग से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

आयोग के मुताबिक पांच नवंबर 2025 से पहले किए गए स्क्राइब पंजीकरण को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में ‘अपना स्क्राइब’ सुविधा का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यकता पड़ने पर आयोग की वेबसाइट पर अपने स्क्राइब का नया पंजीकरण कराना होगा।

स्क्राइब पंजीकरण प्रक्रिया को आधार प्रमाणीकरण से जोड़ दिया गया है। इसलिए परीक्षा में स्क्राइब के रूप में शामिल होने के इच्छुक सभी संबंधित व्यक्तियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर नए सिरे से पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य किया गया है। ओटीआर मैप करने के लिए 11 सितंबर रात 11 बजे तक का समय दिया है।

यह भी पढ़ें- SSC : हिंदी अनुवादक भर्ती में 532 पदों का रास्ता साफ, सबसे अधिक रिक्तियां सीआरपीएफ में 311 पर होगा चयन

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad के इतिहास में पहली बार 4 छात्रों को 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज, BTec प्लेसमेंट में 96.25% चयनित