विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC : हिंदी अनुवादक भर्ती में 532 पदों का रास्ता साफ, सबसे अधिक रिक्तियां सीआरपीएफ में 311 पर होगा चयन

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 532 रिक्तियां अंतिम रूप से दर्ज की गई हैं।

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी की 532 पदों पर संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 होगी।

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी की 532 पदों पर संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 होगी।

HighLights

  1. 228 पद अनारक्षित, 82 एससी, 38 एसटी, 137 ओबीसी, 47 EWS वर्ग के लिए

  2. विदेश व्यापार महानिदेशालय में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के आठ पदों पर भर्ती

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 532 रिक्तियां अंतिम रूप से दर्ज की गई हैं। अंतिम रिक्ति विवरण में जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन आफिसर, सब इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) और सीनियर ट्रांसलेटर/ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद शामिल हैं। 

इन रिक्तियों में 228 पद अनारक्षित, 82 एससी, 38 एसटी, 137 ओबीसी और 47 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं। सबसे बड़ा अवसर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में है। यहां सब इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर), ग्रुप-बी, नान-गजेटेड के कुल 311 पद हैं। इनमें 126 यूआर, 47 एससी, 23 एसटी, 84 ओबीसी और 31 ईडब्ल्यूएस पद शामिल हैं।

इसके बाद वायुसेना मुख्यालय में जूनियर ट्रांसलेशन आफिसर के 18, आर्म्ड फोर्स हेडक्वार्टर में जूनियर ट्रांसलेटर के 11 और मिनिस्ट्री आफ माइंस में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के आठ पद हैं। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय में जूनियर ट्रांसलेशन आफिसर के 29 पद निर्धारित हैं। केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो में सीनियर ट्रांसलेटर के 22 पद हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 24 पद, जबकि विदेश व्यापार महानिदेशालय में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के आठ पद हैं।

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad के इतिहास में पहली बार 4 छात्रों को 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज, BTec प्लेसमेंट में 96.25% चयनित

यह भी पढ़ें- IIIT इलाहाबाद का 21वां दीक्षा समारोह: 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, मेधावियों को दिए जाएंगे 22 पदक