विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Special TET: शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी तीन नवंबर को होगी, आवेदन पांच सितंबर से शुरू होगा; विज्ञापन जारी

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 03 Sep 2026 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2026 08:44 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को विशेष टीईटी का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन ...और पढ़ें

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग नॉन TET क्वालीफाइड टीचरों के लिए स्पेशल टीईटी कराएगा।

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग नॉन TET क्वालीफाइड टीचरों के लिए स्पेशल टीईटी कराएगा।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

  2. आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को विज्ञापन जारी कर परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी घोषित कर दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन पांच सितंबर से किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए अंतिम तिथि चार अक्टूबर निर्धारित है। आवेदन में संशोधन का अवसर दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि आठ अक्टबर है। परीक्षा तीन नवंबर को आयोजित की जाएगी। विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से ही आवेदन किए जा सकेंगे।

शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील संख्या-1385 /2025 एवं पुनर्विचार याचिका में 29 मई 2026 को पारित आदेश से बड़ी संख्या में बिना टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों (सीडब्लूएसएन ) के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है।

शासन से दो सितंबर को दिए गए निर्देश के क्रम में विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का विज्ञापन संख्या-03/2026 प्रकाशित किया गया है। विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन पढ़कर आवेदन करें, जिससे किसी तरह की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

यह भी पढ़ें- रेलवे में 5165 एनटीपीसी पदों पर भर्ती के लिए RRB ने दी मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में आएगा नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में PhD की 959 सीटों के लिए प्रवेश शुरू है, अभ्यर्थी जल्दी करें- 45 विषयों में अब मौका