विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अगली सुनवाई अब इलाहाबाद HC में 10 अप्रैल को होगी

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Mar 2026 12:46 PM (IST)

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।एकल पीठ ने ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट की फाइल फोटो।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की फाइल फोटो। 

HighLights

  1. एकल पीठ ने 'नो एडवर्स आर्डर' के आग्रह के चलते मामला स्थगित कर दिया

  2. नो एडवर्स आर्डर का आग्रह हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से किया गया था

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे करेगा। शनिवार को न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने 'नो एडवर्स आर्डर' के आग्रह के चलते मामला स्थगित कर दिया।

10 अप्रैल को दोपहर दो बजे सुना जाएगा मामला 

नो एडवर्स आर्डर का आग्रह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से किया गया था। नो एडवर्स आर्डर में वकीलों की अनुपस्थिति के कारण प्रतिकूल आदेश नहीं दिया जाता‌। वाद संख्या नौ में अधिवक्ता सौरभ तिवारी के अनुसार अब 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे मामला सुना जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'शादीशुदा पुरुष का मह‍िला के साथ ल‍िव-इन र‍िलेशनशि‍प में रहना अपराध नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

यह भी पढ़ें- प्रयागराज हवाई अड्डे पर 29 मार्च से उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है, यात्रा से पहले यहां देखें नया शेड्यूल