सावधान! पटरी पर दो मिनट का शॉर्टकट सीधे पहुंचाएगा जेल, अब तक सलाखों के पीछे 1188 लोग
प्रयागराज मंडल में रेलवे ट्रैक पार करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने 'ऑपरेशन ट्रेसपासिंग' चलाया है। इस अभियान के तहत ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज । ट्रेन पकड़ने की जल्दी में फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने से बचकर रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म बदलने की आदत जानलेवा साबित हो सकती है और जेल भी पहुंचा सकती है।
प्रयागराज मंडल में आरपीएफ ने इसके लिए ‘आपरेशन ट्रेसपासिंग’ शुरू किया है। इस साल 15 अक्टूबर तक रेलवे ट्रैक पार करने पर 1,188 लोगों को जेल भेजा गया।
प्रयागराज जंक्शन पर सबसे अधिक 141 लोग पकड़े गए। चुनार में 120, कानपुर सेंट्रल में 119, नैनी में 99 और फतेहपुर में 95 लोगों को पटरियां पार करते हुए गिरफ्तार किया गया। होली और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान (मार्च में 259 और मई में 226) सबसे अधिक कार्रवाई हुई। मार्च में 259 और मई में 226 लोगों पर कार्रवाई की गई।
मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सोचते हैं कि 'सामने ट्रेन नहीं दिख रही, दौड़कर निकल जाएंगे', लेकिन 110 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही ट्रेनों का अंदाजा लगाना नामुमकिन होता है। इससे दुर्घटनाएं होती हैं।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में कानपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, दोस्तों पर धक्का देकर हत्या का आरोप, हंगामा
यह भी पढ़ें- पत्नी को मनाने निकला था गोपालगंज का युवक; रास्ते में जिंदगी भर का दर्द दे गया ट्रेन हादसा, दोनों पैर कटे
