महाराष्ट्र में शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार, साथ ले गई मुंबई पुलिस
महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के दो आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए। एसटीएफ और ...और पढ़ें

HighLights
ठाणे में शिवसेना नेता प्रदीप पूर्णेकर के हत्यारे गिरफ्तार।
प्रयागराज से एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा।
आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई पुलिस।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता प्रदीप पूर्णेकर (बाला) की हत्या कर फरार दो बदमाशों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ प्रयागराज इकाई और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने नैनी के पास आरोपित संतोष कनौजिया और अमित सिंह को पकड़ा। दोनों आरोपित मूलरूप से वाराणसी जनपद के रहने वाले हैं। दोनों को ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस आरोपितों को लेकर रवाना हो गई।
