विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2 नवंबर तक निषादों को दिलाएं आरक्षण, नहीं तो छोड़ें मंत्री की कुर्सी', मुकेश सहनी का संजय निषाद को अल्टीमेटम

Published: Tue, 16 Jun 2026 12:34 PM (IST)

विकासशील इंसाफ पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने निषादों के लिए आरक्षण की मांग की है और डॉ. संजय निषाद ...और पढ़ें

विकासशील इंसाफ पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने निषादों के लिए आरक्षण की मांग की।

विकासशील इंसाफ पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने निषादों के लिए आरक्षण की मांग की।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत विकासशील इंसाफ पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषादों के लिए आरक्षण की मांग बुलंद की है।

सोमवार को एक होटल में निषाद समाज के लोगों के साथ बैठक करके आंदोलन की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा, निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर यात्रा निकाली जाएगी।

इसके लिए उन्होंने निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) के अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से समर्थन मांगा। कहा, वह दो नवंबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर निषाद समाज को आरक्षण दिलाएं।

आरक्षण दिलाने में असमर्थ होने पर मंत्री की कुर्सी छोड़ दें। अगर कुर्सी नहीं छोड़ेंगे तो निषाद समाज से उन्हें वोट न देने की अपील की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। दो नवंबर तक प्रदेशभर में यात्रा भ्रमण करेगी। यात्रा गोरखपुर, प्रयागराज अथवा लखनऊ में से किसी शहर से शुरू की जाएगी।

उसका नाम जल्द घोषित किया जाएगा। स्पष्ट किया कि वीआइपी यूपी में चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र निषाद, पूर्व पार्षद नंदा निषाद, नीलू निषाद, कन्हाई निषाद, भूपेंद्र निषाद, राजू निषाद, बीएस बिंद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मोदी के 12 साल बेमिसाल: PM Modi ने NDA के नेताओं को दी तवज्जो, मंत्री संजय निषाद और ओपी राजभर को खिलाई झालमुड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।