विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती को आवेदन शुरू, अभ्यर्थियों के लिए 14 अक्टूबर तक मौका

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 15 Sep 2026 07:02 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल श्रेणी के 590 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम ...और पढ़ें

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन 14 अक्टूबर तक होंगे।

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन 14 अक्टूबर तक होंगे।

HighLights

  1. 15 सितंबर से शुरू हुआ आवेदन, 16 तक जमा होगी फीस

  2. रेलवे की पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल श्रेणी 2026 के 590 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन rrbapply.gov.in पर अभ्यर्थी कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

आवेदन 14 अक्टूबर व फीस का भुगतान 16 अक्टूबर तक होगा। इसमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (नर्सिंग अधीक्षक), डायलिसिस तकनीशियन, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड दोI, आडियोलाजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड), रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, आप्टोमेट्रिस्ट, लैब असिस्टेंट ग्रेड दो के पद शामिल हैं।

ऐसे उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे 

जो उम्मीदवार अपनी अनिवार्य शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन की अंतिम तिथि (14 अक्टूबर 2026) तक सभी योग्यताएं पूरी होनी अनिवार्य हैं।

आवेदन करने से पहले ये जरूर जान लें 

एक से अधिक भर्ती बोर्ड से आवेदन करने पर सभी फार्म रद हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के समय भरा गया नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और चुना गया आरआरबी बाद में कभी नहीं बदला जा सकेगा।

पुराने क्रेडेंशियल से आवेदन कर सकते हैं

अन्य विवरणों में सुधार के लिए 17 से 26 अक्टूबर तक संशोधन विंडो खुलेगी, जिसमें प्रति सुधार 250 रुपये शुल्क देय होगा। जिन्होंने 2024, 2025 या 2026 में रेलवे की किसी भर्ती के लिए पहले अकाउंट बनाया है, उन्हें नया खाता बनाने की जरूरत नहीं है, वे पुराने क्रेडेंशियल से आवेदन कर सकते हैं।

तीन चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया 

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों-कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल जांच के आधार पर होगी। सीबीटी परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9592001188 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ARP की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित: प्रयागराज में 40 अभ्यर्थी सफल; साक्षात्कार की तिथि होगी घोषित

यह भी पढ़ें- रेलवे फाटक खुलते ही पटरियों पर लगेगी लाल झंडी, स्टेशन मास्टर की मंजूरी बिना नहीं खुलेगा गेट