विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RO ARO Exam 2017 का संशोधित परिणाम घोषित, कई अभ्यर्थियों का चयन निरस्त; UPPSC ने 25 नए चयनित व 11 के पद बदले

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 09 Apr 2026 07:21 PM (IST)

उप्र लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा-2017 के परिणाम में संशोधन किया है। कई अभ्यर्थियों के अभ्यर्थिता वापस लेने ...और पढ़ें

उप्र लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा-2017 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है।

उप्र लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा-2017 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है।

HighLights

  1. आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा-2017 के परिणाम में संशोधन यूपीपीएससी ने किया

  2. कई अभ्यर्थियों के अभ्यर्थिता वापस लेने के बाद पूर्व में घोषित परिणाम में संशोधन 

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आरओ-एआरओ (सामान्य, विशेष चयन एवं बैकलाग) भर्ती परीक्षा-2017 के परिणाम में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए नई चयन सूची जारी की है। कई अभ्यर्थियों द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस लेने के बाद पूर्व में घोषित परिणाम में संशोधन किया गया है।

परीक्षा परिणाम 3 मार्च 2020 को घोषित किया गया था

आयोग के सचिव के अनुसार वर्ष 2017 की इस भर्ती परीक्षा का परिणाम तीन मार्च 2020 को घोषित किया गया था। इसमें औपबंधिक रूप से सफल घोषित कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अपना दावा/अभ्यर्थन छोड़ने के लिए आनलाइन प्रार्थना पत्र दिया था। आयोग ने उनके परीक्षाफल/चयन को निरस्त करते हुए पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम में असफल 25 अभ्यर्थियों को उनकी श्रेष्ठताक्रम के अनुसार औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया है।

 25 नए अभ्यर्थी अनंतिम रूप से चयनित

नई सूची में 25 नए अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के विरुद्ध अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें सचिवालय, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और राजस्व परिषद के समीक्षा अधिकारी पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आयोग ने 11 पूर्व चयनित अभ्यर्थियों के पद एवं विभाग में भी बदलाव किया है।

 संशोधित सूची वेबसाइट पर उपलब्ध

इनमें कई अभ्यर्थियों का पद राजस्व परिषद या यूपीपीएससी से बदलकर सचिवालय कर दिया गया है। वहीं, एक अभ्यर्थी का पद यूपीपीएससी से बदलकर राजस्व परिषद कर दिया गया है। आयोग ने संशोधित सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।

यह भी पढ़ें- SIR in UP : प्रयागराज की मतदाता सूची से 11.89 लाख लोगों के नाम कटे, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : प्रयागराज के सैन्य व प्रतिबंधित क्षेत्रों में दूसरे चरण में होगी जनगणना, केंद्रीय व जिला जेलों में भी बाद में