विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allahabad HCBA Chunav Result : राकेश पांडेय हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष , महासचिव पद पर अखिलेश की जीत

Published: Tue, 29 Jul 2025 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2025 08:35 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. सीपी ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय साथ में महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा। सौ. उत्पल निषाद
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय साथ में महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा। सौ. उत्पल निषाद

HighLights

  1. वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव महिला पद पर कांटे का मुकाबला
  2. संयुक्त सचिव के चारों पदों व कोषाध्यक्ष के वोटों की गिनती जारी
  3. 193 वोट रहा अध्यक्ष पद पर जीत हार का अंतर
  4. 937 मतों के अंतर से महासचिव पद का फैसला

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। Allahabad HCBA Chunav Result वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडेय ‘बबुआ’ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (HCBA) के तीसरी बार अध्यक्ष और अखिलेश कुमार शर्मा पहली बार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। दोनों पदों के लिए मंगलवार दोपहर 83 राउंड में 8,332 मतों की गिनती पूरी हो गई।

राकेश पांडेय ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व पूर्व महासचिव सीपी उपाध्याय को 193 मतों से पराजित किया। राकेश पांडेय को 2,121 व सीपी उपाध्याय को 1,928 मत मिले। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह 1,734 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा ने बड़े अंतर से जोरदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 937 वोटों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ा। अखिलेश शर्मा को 2,885 और राय साहब यादव को 1,948 वोट मिले। पूर्व संयुक्त सचिव (प्रशासन) संतोष कुमार मिश्र 1149 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण, चुनाव अधिकारी अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी व चुनाव अधिकारी अधिवक्ता महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार कंदर्प नारायण मिश्र हाल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए मंगलवार शाम तक 46 राउंड में 4,596 वोटों की मतगणना उपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार द्विवेदी व धर्मेंद्र सिंह में कांटे का संघर्ष चल रहा था। कमलेश कुमार द्विवेदी को अब तक 862 और धर्मेंद्र सिंह को 852 वोट मिले थे।

संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर बैरिस्टर सिंह 1234 वोट लेकर सबसे आगे थे। आशुतोष त्रिपाठी 946 वोट लेकर दूसरे स्थान पर थे। संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद पर शशि कुमार द्विवेदी 1136 वोटों के साथ पहले व अजय कुमार मौर्य 951 वोट लेकर दूसरे स्थान पर थे।

संयुक्त सचिव (प्रेस) संयुक्त सचिव (महिला) एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 698 वोटों की गिनती मंगलवार शाम तक हो चुकी थी। संयुक्त सचिव (महिला) के लिए शिवांगी भार्गव (199) बिंदु कुमारी (195) के बीच रोमांचक मुकाबला दिखा। संयुक्त सचिव (प्रेस) पर रामेश्वर दत्त पांडेय 137 वोटों के साथ और कोषाध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार मिश्र 157 वोट लेकर आगे दिखे।

संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला एवं कोषाध्यक्ष के वोटों की गिनती लाइब्रेरी हॉल में बुधवार सुबह 10 बजे आगे बढ़ेगी जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (प्रशासन) व संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के वोटों की आगे की गिनती कंदर्प नारायण मिश्र हॉल (न्यू कमेटी रूम) में होगी।

मंगलवार शाम तक मतगणना में वोटों की स्थिति

अध्यक्ष पद

राकेश पांडे बबुआ- 2,121

सीपी उपाध्याय-1,928

अशोक कुमार सिंह-1,734

वीर सिंह-1,003

प्रभाशंकर मिश्र-522

अमित कुमार-316

एसी तिवारी- 223

सुरेश चंद्र पांडेय-163

संतोष कुमार त्रिपाठी-143

लालधारी राजभर- 103

देवी प्रसाद सिंह -33

महासचिव पद

अखिलेश कुमार शर्मा-2,885

राय साहब यादव -1,948

संतोष कुमार मिश्र -1,149

धर्मेंद्र प्रताप सिंह -851

शशि प्रकाश सिंह -649

जमील अहमद आजमी -329

उदय शंकर तिवारी -317

हरिंद्र प्रसाद-146

(नोट: अध्यक्ष व महासचिव पदों के लिए मतों की गिनती पूरी हो गई है।)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

कमलेश कुमार द्विवेदी -862

धर्मेंद्र सिंह -852

राजेश्वर सिंह- 649

भगवान दत्त पांडेय-566

प्रमोद कुमार सिंह -441

ममता कुशवाहा -419

राजेश त्रिपाठी -247

अखिलेश द्विवेदी-235

राजेश कुमार दुबे -217

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

बैरिस्टर सिंह- 1,234

आशुतोष त्रिपाठी -946

कंचन सिंह -416

भूदेव यादव -267

आनंद शंकर दुबे- 252

रामानुज तिवारी -249

रजनीश पांडेय- 231

नबी उल्लाह -186

अरविंद कुमार यादव -178

ओम आनंद -163

रोहित शुक्ल -162

उमेश चंद्र प्रजापति-102

सर्वानंद पांडेय -98

संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)

शशि कुमार द्विवेदी -1,136

अजय कुमार मौर्य -951

जय प्रकाश सिंह -586

विक्रांत नीरज - 565

अमरेश बहादुर तिवारी -557

सुहेल अहमद -365

उमेश कुमार -229

संयुक्त सचिव (प्रेस)

रामेश्वर दत्त पांडेय -137

कपिलदेव यादव -120

अभिषेक मिश्र 74

अमित कुमार श्रीवास्तव-61

अनुज कुमार सिंह-57

श्याम सिंह सोमवंशी-53

मीर सैयद-43

विकास तिवारी-37

चंद्रशेखर मिश्र-31

योगेंद्र पांडेय-22

राहुल गौड़-18

सर्वेश चतुर्वेदी-16

संतोष सिंह-11

संयुक्त सचिव (महिला)

शिवांगी भार्गव-199

बिंदु कुमारी-195

कविता तोमर-148

रचना सिंह-75

हया रिजवी -58

कोषाध्यक्ष

अंजनी कुमार मिश्र -157

अखिलेश कुमार द्विवेदी-81

संपन्न कुमार-57

मुकुल पांडेय -49

अशोक कुमार मिश्र-45

कृष्ण कुमार यादव- 40

ऊष्मा मिश्रा- 38

अशोक कुमार सिंह- 36

इंदु शेखर त्रिपाठी-34

वीरेंद्र सिंह पाल-33

राधिका पाल-33

शिवप्रसाद यादव-31

विनोद कुमार सिंह-26

मंजू कुमारी-23