विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 24 Oct 2026 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 07:01 AM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के लगभग 30,000 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है, जिसमें ट्रैक मेंटेनर और ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रेलवे ग्रुप डी में 30,000 पदों पर भर्ती की तैयारी।

  2. ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समैन सहित तकनीकी-गैर तकनीकी पद शामिल।

  3. दीपावली से पहले शॉर्ट नोटिस, नवंबर-दिसंबर में आवेदन।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समैन और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दीपावली से पहले एक शार्ट नोटिस जारी किया जाएगा, जबकि दीपावली के बाद विस्तृत विज्ञापन और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है।

रेलवे भर्ती बोर्ड का लक्ष्य है कि नवंबर से दिसंबर के बीच आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। प्रस्तावित भर्ती के लिए सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। आंकड़ों की समीक्षा के बाद पदों की संख्या तय की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया को इसी वर्ष दिसंबर से पहले हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा होने से रेलवे के वार्षिक भर्ती कैलेंडर का क्रम नहीं बिगड़ेगा। समय पर प्रक्रिया शुरू होने से इसका सीधा लाभ यह मिलेगा कि आगामी ग्रुप डी भर्ती 2027 का विज्ञापन भी तय समय पर जारी हो सकेगा और भर्ती चक्र बिना किसी देरी के पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ वालों का इंतजार खत्म: गोमती रिवर फ्रंट खोलने को लेकर आया बड़ा अपडेट, LDA ने तैयार किया प्लान

अगले वर्ष की पहली तिमाही में पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा हो सकती है। भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी प्रमाणपत्र तैयार रखें और रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और परीक्षा की तारीखों की सही जानकारी मिलेगी। अंतिम निर्णय रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगा।