विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई में बहुमंजिला इमारत से गिरकर प्रयागराज के युवक की मौत, 16 दिन बाद गांव पहुंचा शव

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:01 PM (IST)

दुबई में काम करने गए प्रयागराज के हनुमानगंज निवासी बजरंगी बिंद की बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। 16 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. प्रयागराज के युवक की दुबई में इमारत से गिरकर मौत।

  2. भारतीय दूतावास की मदद से 16 दिन बाद शव पहुंचा गांव।

  3. मृतक बजरंगी बिंद दो साल पहले दुबई कमाने गए थे।

संवाद सूत्र, हनुमानगंज। दुबई में कमाने गए सरायइनायत के एक युवक की बहुमंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। भारतीय दूतावास के जरिए 16 दिन बाद मंगलवार को उसका शव गांव लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को छतनाग घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

सरायरहिया गांव निवासी 35 वर्षीय बजरंगी बिंद स्व. रामनाथ बिंद करीब दो वर्ष पूर्व दुबई कमाने गया था। 28 सितंबर को घरवालों को फोन पर सूचना मिली कि काम के दौरान एक बहुमंजिला भवन से गिरने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, 16 अक्टूबर से प्रयागराज के रास्ते दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस