विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, 16 अक्टूबर से प्रयागराज के रास्ते दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 03:04 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए नई दिल्ली से पटना के बीच 16 कोच वाली विशेष वंदे भारत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए नई दिल्ली-पटना विशेष वंदे भारत ट्रेन।

  2. 16 अक्टूबर से कानपुर और प्रयागराज होकर चलेगी यह ट्रेन।

  3. त्योहारों पर यात्रियों को घर जाने में मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। कानपुर और प्रयागराज होकर गुजरने वाली यह ट्रेन 16 अक्टूबर से चलेगी। शुरुआत में ट्रेन 02252 नई दिल्ली-पटना 16 व 18 अक्टूबर को और ट्रेन 02251 पटना-नई दिल्ली 17 व 19 अक्टूबर को चलेगी।

इसके बाद 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक यह सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। नई दिल्ली से यह प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी, जबकि पटना से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को रवाना होगी।

नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे चलकर दोपहर 03:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 03:50 बजे रवाना होकर रात 09:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से सुबह 10:00 बजे चलकर दोपहर 03:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 03:40 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- UP Weather: दिन में पसीना, रात में ठंडक; प्रयागराज के साथ यूपी का सबसे गर्म रहा आगरा