विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादीशुदा युवक ने दूसरी शादी की, तीसरी बार सात फेरे लेने की फिराक में था तभी पहुंची दूसरी पत्नी ने किया विरोध, मारपीट

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 16 Aug 2026 05:18 PM (GMT+05:30)

एक शादीशुदा युवक प्रयागराज में तीसरी शादी करने जा रहा था, तभी उसकी दूसरी पत्नी ने मौके पर पहुंचकर विरोध ...और पढ़ें

प्रयागराज में तीसरी शादी करने जा रहे युवक ने विरोध करने पर दूसरी पत्नी से मारपीट की।

प्रयागराज में तीसरी शादी करने जा रहे युवक ने विरोध करने पर दूसरी पत्नी से मारपीट की।

HighLights

  1. अश्लील वीडियो प्रसारित करने, जान से मारने की धमकी दी गई

  2. पीड़ित महिला ने प्रयागराज में केस दर्ज कराया, पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी करने के बाद अब तीसरी बार सात फेरे लेने पहुंचे युवक का मामला सामने आया है। मीरजापुर की रहने वाली युवती ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर पति सहित तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक के साथ 19 जून 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से उसके गांव में हुई थी। शादी के बाद वह करीब 10 दिन ससुराल में रही। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि उसने कोरांव क्षेत्र में किसी युवती से पहली शादी की थी और इसके बाद पीड़िता से शादी कर ली।

आरोप है कि नौ अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे उसे जानकारी मिली कि उसका पति सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक मंदिर में किसी युवती से तीसरी शादी के फेरे ले रहा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंची और शादी का विरोध करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अमित कुछ लोगों के साथ उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसे अंदरूनी चोटें आईं।

पीड़िता ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही है। उसने पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पूर्व में भी अन्य युवतियों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की 60 हजार रुपये धनराशि दूसरों के खातों में भेज दी, लाभार्थी परेशान

यह भी पढ़ें- अचानक 3 वर्ष की बेटी DFC ट्रैक पर दौड़ने लगी, सामने से आ रही थी ट्रेन; बचाने दौड़ी मां...दोनों की दर्दनाक मौत