विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश से सब्जियों के रेट बढ़े, प्रयागराज में 10 दिन में दोगुने हुए दाम; टमाटर और लाल, लहसुन-अदरक 350 रुपये पार

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 17 Aug 2026 05:36 PM (IST)

बारिश और मंडियों तक माल की आपूर्ति प्रभावित होने से प्रयागराज में सब्जियों के दाम 10 दिनों में दोगुने हो ...और पढ़ें

बारिश से प्रयागराज में सब्जियों के रेट बढ़ गए हैं।

बारिश से प्रयागराज में सब्जियों के रेट बढ़ गए हैं।

HighLights

  1. मंडियों तक माल की आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानी

  2. सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बारिश और मंडियों तक माल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। 10 दिन में अधिकांश सब्जियों की कीमत में दोगुना वृद्धि हुई है। टमाटर जहां 50-60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, वहीं लहसुन-अदरक 350 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। भिंडी, बैंगन, नेनुआ, परवल, अरुई, लौकी समेत सभी हरी सब्जियां महंगी होने से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।

दाम 15-20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़े

मानसून के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में पहले सब्जियों के महीने का खर्च 3000-3500 रुपये का था, जो अब 5000-5500 रुपये तक बढ़ गया है। पिछले 10 दिन में प्रत्येक सब्जियों के दाम 15-20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़े हैं। जहां आलू 20 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। वहीं टमाटर 50-60, लौकी 50-60, तोरई 50-60 रुपये, शिमला मिर्च 140-160 रुपये, हरी धनिया 330-350 रुपये में पहुंच गई है। इसी प्रकार अन्य सब्जियों की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।

अभी दाम और बढ़ने की संभावना

साउथ मलाका के गुड्डू, भीम ने बताया कि बारिश के कारण 10 दिन में सब्जी के दामों में काफी तेजी आई है। आढ़तिया प्रमोद यादव उर्फ बच्चा, अजय कुशवाहा ने बताया कि अभी सब्जियों के दाम और चढ़ेंगे। नई प्याज नासिक से और अदरक बंगलूरू से आती है। लोकल खेतों की सब्जी भी 20-25 दिन बाद मंडी में बढ़ेगी। वहीं, गृहणी श्रेया सिंह, मंजू, हेमा का कहना है कि पहले गैस सिलिंडर के दाम बढ़े और अब बारिश के मौसम में सब्जियों के दाम में उछाल आया है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।

सब्जियों के रेट रुपये प्रति किलो

आलू : 20
टमाटर : 50-60
लौकी : 50-60
तोरई : 50-60
शिमला मिर्च : 140-160
प्याज : 40-50
लहसुन : 350-370
अदरक : 350-370
नेनुआ : 40-50
बैगन : 40-60
परवल : 70-80
भिंडी : 50-60
बनसेमिया : 100-120
कद्दू : 30
मूली : 80-90
गोभी : 40-60 (प्रति पीस)

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर 6 दिन प्रयागराज से चलेंगी 148 अतिरिक्त रोडवेज बसें, चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 24 घंटे में 73 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मुहल्ले जलमग्न; अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा वर्षा का दौर