विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 'डंडा मार' गिरोह का पर्दाफाश, चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Published: Wed, 15 Apr 2026 07:33 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज जीआरपी और आरपीएफ ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले "डंडा मार" गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो शातिर ...और पढ़ें

पुल‍िस की ग‍िरफ्त में दोनों चोर।

पुल‍िस की ग‍िरफ्त में दोनों चोर।

HighLights

  1. ननका के ऊपर पहले से दर्ज हैं नौ मुकदमे

  2. गोलू की लंबे समय से हो रही थी तलाश

 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर मोबाइल चला रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। प्रयागराज जीआरपी ने एक ऐसे खतरनाक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो चलते ट्रेन के गेट पर खड़े यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल नीचे गिरा देते थे और पलक झपकते ही उसे लेकर चंपत हो जाते थे।

आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास से दो शातिर अपराधियों, ननका उर्फ नन्हका और गोलू उर्फ धीरज भारतीय को धर दबोचा। इनके पास से चोरी के छह कीमती स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लुटेरे कोठापार्चा और डाट पुल के पास में घात लगाकर बैठते थे। जैसे ही ट्रेन धीमी होती, ये डंडे से वार कर यात्री का फोन गिरा देते थे। इन पैसों से ये शातिर अपराधी अपने महंगे शौक और ऐशो-आराम पूरे करते थे।

पकड़े गए आरोपियों का काला चिट्ठा बेहद लंबा है। मुख्य आरोपित ननका पर पहले से ही नौ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। वहीं, गोलू भारतीय भी जीआरपी प्रयागराज का वांछित अपराधी रहा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस 'डंडा मार' गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- 15 दिन और 2.38 लाख किसान बाकी... 30 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ