15 दिन और 2.38 लाख किसान बाकी... 30 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
प्रयागराज में 15 दिनों में 2.38 लाख फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 700 कर्मचारी लगाए ...और पढ़ें

HighLights
15 दिन में 2.38 लाख फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य।
अभियान में 700 कर्मचारी फार्मर आईडी बनाने में लगे।
30 अप्रैल तक सभी किसानों की आईडी बनाना अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रशासन की ओर से चलाए गए 10 दिन के अभियान में करीब 40 हजार किसानों ने फार्मर आइडी बनवाई है। अभी 2.38 लाख फार्मर आइडी बननी बाकी है। इसके लिए 15 दिन ही बचा है। इसे देखते हुए अलग-अलग विभागों के करीब 700 कर्मचारी लगाए गए हैं।
पंचायत भवन, साधन सहकारी समिति, बीज भंडार और जनसेवा केंद्र के साथ गेहूं क्रय केंद्र व कोटे की दुकानों में फार्मर आइडी बनाने का काम शुरू किया गया है। जिले में 7,24,808 किसानों की फार्मर आइडी बनाने का लक्ष्य है। इसमें 5,17,573 पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं।
वहीं 2,07,235 दूसरे सामान्य किसान हैं। इसमें करीब 4,86,075 फार्मर आइडी बन चुकी है। पहले यह आंकड़ा काफी कम था। इधर, छह से लेकर 15 अप्रैल तक गांव-गांव शिविर लगाकर करीब 40 हजार फार्मर आइडी बनाई गई।
उपकृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अब कृषि, उद्यान, पशुपालन, लघु सिंचाई समेत कृषि से जुड़ी हर योजना में फार्मर आइडी अनिवार्य कर दी गई है। 30 अप्रैल तक लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत किसानों की फार्मर आइडी बनानी है। इसके लिए गांवों में फार्मर आइडी बनाने की सुविधा दी जा रही है। किसान फार्मर आइडी बनवा लेंगे तो उन्हें हर सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
