विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती ट्रेन से मोबाइल छीन यमुना में कूदने वाला शातिर गिरफ्तार, गेट पर खड़े यात्रियों को बनाता था निशाना

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में जीआरपी ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर यमुना नदी में कूदने वाले शातिर अपराधी मुकद्दर निषाद को गिरफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर यमुना में कूद जाता था।

  2. आरोपी मुकद्दर निषाद पर 10 हजार का इनाम घोषित था।

  3. उसके पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छीनकर यमुना नदी में छलांग लगाने वाले शातिर अपराधी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

मुकद्दर धीमी गति से चलने वाली ट्रेनों में गेट के पास खड़े यात्रियों के मोबाइल झपटकर तुरंत कूद जाता था। पुलिस और यात्रियों की पकड़ से बचने के लिए वह कई बार नैनी रेलवे ब्रिज से सीधे नदी में छलांग लगा देता था।

जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकद्दर निषाद उर्फ मुकद्दर पटेल, निवासी चक गरीब दास का पूरा (मामा भांजा तालाब), थाना नैनी को नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार स्थित गेट नंबर एक के रैंप के पास से दबोच लिया।

यह कई बार नैनी में पुल ने मोबाइल छीनने के बाद कूछ कर बच निकला था। मुद्ददर पर जीआरपी, नैनी, घूरपुर, कोरांव और मुट्ठीगंज थानों में चोरी, गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- सोलर पावर से रोशन हुआ उत्तर मध्य रेलवे, सौर ऊर्जा से घटाई 10 हजार टन जहरीली गैस; बचाए 7.7 करोड़ रुपये