विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में आजाद पार्क समेत 3 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग सेंटर, पीडीए ने शुरू की कवायद

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:51 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहर में प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तीन नए चार्जिंग सेंटर स्थापित करेगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. प्रयागराज में तीन नए EV चार्जिंग सेंटर बनेंगे।

  2. पीडीए द्वारा आजाद पार्क, पीडी टंडन पार्क में स्थापना।

  3. इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को मिलेगी सार्वजनिक चार्जिंग सुविधा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना प्रदूषण कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयागराज विकास प्राधिकरण उठाने जा रहा है।

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीडीए शहर में तीन स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेंटर बनाएगा। इसके लिए एक माह के भीतर प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।

इससे ई-वाहन चालकों को सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी और उन्हें बैटरी चार्ज कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पीडीए को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सिक्स लेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू, इस दिन से दौड़ेगी गाड़ियां; लखनऊ-अयोध्या जाना होगा आसान

पीडीए की ओर से आजाद पार्क, पीडी टंडन पार्क और सिविल लाइंस क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इन स्थानों चार्जिंग सेंटर बनने से आसानी से लोग अपने वाहनों को चार्ज करने के लिए पहुंच जाएगा। चार्जिंग सेंटर बनने से निजी इलेक्ट्रिक कारों और अन्य ई-वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को सहूलियत मिलेगी।

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने और चालकों को चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन स्थानों पर चार्जिंग सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इससे आम नागरिकों को लाभ तो मिलेगा ही पीडीए की आय भी बढ़ेगी।- ऋषिराज, उपाध्यक्ष, पीडीए