विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोन लेकर खरीदे ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले गिरोह का राजफाश, प्रयगाराज STF ने कौशांबी से एक को दबोचा

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 26 Mar 2026 01:37 PM (IST)

प्रयागराज एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का का राजफाश कर एक सदस्य को गिरफ्तार किया, जो लोन पर लिए गए ट्रकों ...और पढ़ें

फर्जीवाड़ा कर ट्रक बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ प्रयागराज ने कौशांबी से पकड़ा।

फर्जीवाड़ा कर ट्रक बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ प्रयागराज ने कौशांबी से पकड़ा।

HighLights

  1. कौशांबी जिले के कोखराज से गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, उसके कब्जे से दो ट्रक भी बरामद 

  2. ट्रक चोरी होना बताने से गिरोह को दोहरा फायदा, बैंक ऋण नहीं चुकाते तो बेचकर मुनाफा कमाते थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों का दिमाग भी बहुत चलता है। अपराध करने के लिए तरह-तरह के तरीके ढूंढ लेते हैं। ऐसा ही एक गिरोह का प्रयागराज एसटीएफ ने राजफाश किया। गिरोह के सदस्य बैंक से लोन लेकर खरीदे गए ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर और चेचिस में छेड़छाड़ करके लोगों को बेच देते थे।

एसटीएफ टीम ने गिरोह के एक सदस्य को दबोचा 

इस तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया। गुरुवार को एसटीएफ टीम ने कौशांबी जिले के कोखराज इलाके से गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया। उसके कब्जे से दो ट्रक भी बरामद किया गया है।

गिरोह सदस्यों को दोहरा फायदा होता था 

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित से एसटीएफ को पता चला है कि गिरोह के सदस्य मेरठ निवासी एक युवक के माध्यम से फर्जी नंबर प्लेट और पंचिंग करने वाली चेचिस बनवाते थे। यह भी कहा गया है बैंक से ऋण पर लिए गए वाहन को चोरी होना बताने से गिरोह को दोहरा फायदा होता था। एक तरफ उनको बैंक का ऋण नहीं चुकता करना होता था और दूसरी तरफ फर्जीवाड़ा करके ट्रक बेचकर मुनाफा भी कमाते थे।

गिरोह का कई जिलों में नेटवर्क फैला है  

बीमा कंपनी पर बैंक से लिए गए लोन का भार होता था। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का कई जिलों में नेटवर्क फैला हुआ है। पकड़े गए आरोपित से पूछताछ में गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में पता चला है। ऐसे में अब गैंग के सरगना और बाकी वांछित सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक ऑयरन से पत्नी के सिर पर प्रहार कर ले ली जान, प्रयागराज में किसी बात को लेकर दंपती में हुआ था झगड़ा

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2026 की 42 उत्तर पुस्तिकाओं में बाहर से लिखकर जमा की गई थीं ‘ब’ कापियां, मूल्यांकन में पकड़ी गई गड़बड़ी