विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा में दो युवकों की मौत, बाइक से जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 31 Jan 2026 12:51 PM (IST)

प्रयागराज में यमुनापार के रामपुर पुलिस चौकी के पास एक दुखद घटना में, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों ...और पढ़ें

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत युवकों दीपक और इंद्रपाल की फाइल फोटो।

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत युवकों दीपक और इंद्रपाल की फाइल फोटो। 

HighLights

  1. यमुनापार में रामपुर पुलिस चौकी के निकट हुई दुर्घटना

  2. सीसीटीवी फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार के रामपुर पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टककर मारी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाने पर उनकी मौत हो गई। उधर टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन लेकर सवार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

रामपुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के जेब से मिले का कागजात और मोबाइल नंबर से उनकी पहचान हुई। खबर पाकर घरवाले स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल परिसर स्थित पोस्टपार्टम हाउस पहुंचे और शवों की पहचान की।

कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक पटेल पुत्र ब्रह्मानंद पटेल व नौगवां सलैया गांव निवासी इंद्रपाल पाल पुत्र सूर्यजीत पाल शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे प्रयागराज शहर जा रहे थे। रामपुर पुलिस चौकी के पास स्थित हाट मिक्स प्लांट के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस दोनों को एसआरएन अस्पताल ले आई, जहां दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वर्षों से जर्जर 150 सड़कें व गलियां 100 करोड़ रुपये से दुरुस्त होंगी, शहरवासियों का आरामदायक होगा आवागमन

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Exam : पीसीएस परीक्षा 2025-26 का कैलेंडर जारी हो गया है, अभ्यर्थी तिथियां और विवरण देखें यहां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।