विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज पुलिस की 33 टीमों ने गोतस्करों की तलाश में 80 जगह दी दबिश, यमुनापार में चार गिरफ्तार

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 06 Sep 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर 80 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 33 टीमों ने यमुनापार क्षेत्र से चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया।

प्रयागराज के यमुनापार में गोतस्करों की तलाश में दबिश देती पुलिस टीम। सौ. पुलिस मीडिया सेल

प्रयागराज के यमुनापार में गोतस्करों की तलाश में दबिश देती पुलिस टीम। सौ. पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. सोरांव, थरवई, फूलपुर और हंडिया सर्किल के थाना क्षेत्रों में अभियान चला

  2. अभियान का मुख्य उद्देश्य गोतस्करी में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में पुलिस ने शनिवार देर रात गो तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। 33 टीमों ने 80 जगह दबिश दी। इस दौरान चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देश पर सोरांव, थरवई, फूलपुर व हंडिया सर्किल से संबंधित थाना क्षेत्रों में गो तस्करों के विरुद्ध विशेष गिरफ्तारी एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।

33 टीमों ने 80 जगहों पर दबिश दी। इस दौरान 72 अभियुक्तों का सत्यापन हुआ। साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गोतस्करी में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसना है। सोरांव, नवाबगंज, होलागढ़, थरवई, फाफामऊ, सरायइनायत, फूलपुर, बहरिया, मऊआइमा, हंडिया, सरायममरेज, उतरांव थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें- एक करोड़ की हेरोइन संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ANTF की प्रयागराज यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- ये कैसा निर्माण! 400 करोड़ की लागत और लोकार्पण से पहले धंसा राम वनगमन पथ, 100 मीटर के दायरे में 4 स्थानों पर दरारें