विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सपा नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को लगी गोली; 4 गिरफ्तार

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:24 PM (IST)

पुलिस ने सपा जिला सचिव पवन कुमार यादव की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़ की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर धरने पर सपा नेता पवन के परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर धरने पर सपा नेता पवन के परिजन।

HighLights

  1. सपा नेता पवन यादव के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।

  2. हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

  3. प्रधान पति विनोद यादव और बृजेश यादव भी गिरफ्तार किए गए।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार यादव को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस से बुधवार अपराह्न मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और उसके सहयोगी अपराधी निहाल को गोली लगी है।

इसके अलावा प्रधान पति विनोद यादव और बृजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। गोली से जख्मी आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद की गई है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग धरने पर बैठे रहे।

उन्होंने परिवार की सुरक्षा, असलहे का लाइसेंस समेत अन्य की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर शांत कराया।

यह भी पढ़ें- 'साहब, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला...' अवैध संबंध के शक में सो रही वाइफ का गला काटकर थाने पहुंचा पति

तनाव को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मंगलवार शाम हंडिया में सपा नेता पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी।