विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'साहब, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला...' अवैध संबंध के शक में सो रही वाइफ का गला काटकर थाने पहुंचा पति

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:02 PM (IST)

हरदोई में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी का गला रेता।

  2. सो रही पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या।

  3. आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

जागरण संवाददाता, हरदोई। अवैध संबंधों के शक में मंगलवार की रात पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी और खुद कोतवाली पहुंच गया। पुलिस को उसने पत्नी की हत्या करने की बात बताई। सूचना पर एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम और सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

मुहल्ला वैटगंज निवासी परवेज कार चालक है। उसने 12 वर्ष पहले रिश्ते की भतीजी नगमा से प्रेम विवाह किया था। दंपती के कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद के चलते परवेज ने पुराना मकान बेच दिया था। करीब डेढ़ महीने से दोनों टिलिया में महताब के मकान में किराए पर रह रहे थे। मंगलवार रात नगमा तख्त पर सो रही थी।

यह भी पढ़ें- यूपी के पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, योगी सरकार DBT के माध्यम से सीधे खातों में भेजेगी पैसे

इसी दौरान परवेज ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। इसके बाद अपनी बहन जुबीना को फोन कर घटना की जानकारी दी और कोतवाली पहुंच गया। कहा कि साहब मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, जिसे सुनकर पुलिस कर्मी सन्न रह गए और मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ

आरोपित की बहन जुबीना के अनुसार, परवेज को नगमा के नाजिम नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। एएसपी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।