विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली व चार गिरफ्तार

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 04 Sep 2026 12:31 PM (IST)

प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट के मामले में थरवई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया गया।

प्रयागराज में थरवई पुलिस की गिरफ्त में कबाड़ कारोबारी से लूट के आरोपित। सौ. पुलिस मीडिया सेल

प्रयागराज में थरवई पुलिस की गिरफ्त में कबाड़ कारोबारी से लूट के आरोपित। सौ. पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. बदमाशों के कब्जे से पिस्टल, चोरी की बाइक, कार, नकदी, आभूषण बरामद 

  2. कबाड़ कारोबारी से हुई लूट के मामले के आरोपितों से थरवई पुलिस की मुठभेड़

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कबाड़ कारोबारी के यहां हुई लूट का थरवई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बेरुई गांव के सामने नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में प्रतापगढ़ निवासी साहिल खान के पैर में गोली लगी। जबकि उसके तीन साथी अब्दुल सत्तार, राजू पटेल और गोविंद यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

प्रतापगढ़ के साहिल को लगी है गोली 

पुलिस के मुताबिक तीन सितंबर की देर रात पुलिस टीम बेरुई गांव के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में साहिल खान निवासी प्रतापगढ़ के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

कबाड़ कारोबारी से लूट का सामान बरामद 

उसके साथी अब्दुल सत्तार निवासी मऊआइमा के कब्जे से लूट का मोबाइल, तमंचा बरामद किया गया। इसी प्रकार राजू पटेल और गोविंद यादव निवासी सोरांव के पास से कबाड़ कारोबारी के यहां से लूटी गई वैगनआर कार, नकदी, आभूषण बरामद किया गया।

एक सितंबर की रात में की थी लूट 

बता दें कि थरवई थाना क्षेत्र में एक सितंबर की रात हार्टमनगंज के समीप कबाड़ कारोबारी की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। तमंचा सटाकर कारोबारी के साथ मारपीट की थी। गल्ले में रखा नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल व वैगनआर कार लूटकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें- एसटीएफ के हत्थे चढ़े तस्कर, तीन करोड़ की कोडीनयुक्त कफ सीरप जब्त; गिरोह के फरार सरगना की तलाश

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुंबई क्राइम ब्रांच ने 53 किलो एमडी ड्रग बरामद किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।