विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट: प्रयागराज में झूम के नाचा युवा मन, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग भी थिरके

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 01:46 PM (IST)

दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट में प्रयागराज के युवा, बच्चे और बुजुर्ग उत्साह से झूम उठे। दर्पण दुआ और डीजे सैंडी ...और पढ़ें

दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट में झूमते प्रयागराज के लोग। जागरण

दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट में झूमते प्रयागराज के लोग। जागरण

HighLights

  1. मंच पर जगमगाती रोशनी में सुविख्यात ड्रमर दर्पण दुआ और डीजे सैंडी की जुगलबंदी ने लुभाया

  2. वाइएमसीए स्कूल के क्रिकेट मैदान में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य राधाकांत ओझा थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दशहरा का समापन जरूर हुआ लेकिन उल्लास, उमंग से भरे दिलों की खुशियों को उड़ान देने वाले ठेठ इलाहाबादी (प्रयागराज के निवासी) कहां मानने वाले ? उन्हें तो बस चाहिए एक ऐसा अवसर जहां पूरी आजादी से थिरकने को मिले तो तोड़ देते हैं उत्साह का बांध। बुधवार शाम दैनिक जागरण-ड्यूरियन डांडिया नाइट में कुछ ऐसा ही दिखा। मंच पर जगमगाती रोशनी के बीच सुविख्यात ड्रमर दर्पण दुआ थे तो युवाओं के दिलों पर राज करने वाले डीजे सैंडी। इनकी जुगलबंदी से गीत 'चोगाड़ा तारा छबीला तारा रंगीला तारा', की शुरुआत ने पूरा माहौल जमा दिया।

डांडिया स्पेशल परिधानों में सजधज कर पहुंचीं

वाइएमसीए स्कूल के क्रिकेट मैदान में युवा, बच्चे, महिलाएं, अधेड़, बुजुर्ग सभी पहुंचे। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य राधाकांत ओझा, दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक (पूर्वी उत्तर प्रदेश) विशाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ विज्ञापन प्रबंधक कमलेश मिश्रा और ड्यूरियन के देवेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। युवतियां, महिलाएं और बच्चियां डांडिया स्पेशल परिधानों में सजधज कर पहुंचीं। हाथों में स्टिक और मूड कलाकारों के संग-संग नाचने का था। मंच संचालक नूपुर कपूर ने दर्पण दुआ और डीजे सैंडी को आमंत्रित किया। इन कलाकारों के पहुंचते ही डांडिया नाइट ने रफ्तार पकड़ ली।

Dainik Jagran Durian Dandiya Night in Prayagraj

गीतों पर लोग देर रात तक थिरकते रहे

'उड़ि-उड़ि जाए दिल की पतंग देखो उड़ि-उड़ि जाए', 'तेरा हाय से जबरा फ्रेंड हो गया-तूने जो जो कहा मैने डिप्टो किया', 'तूने मारी एंट्री यार दिल में बजी घंटी यार', गीतों ने थिरकते लोगों पर जैसे जादू चला दिया। डीजे सैंडी ने 'साड़ी के फाल सा कभी मैच किया रे कभी छोड़ दिया दिल कभी कैच किया रे', गाने को डीजे की झनक के बीच प्रस्तुत किया तो एकल, समूह में तथा अपने जोड़े के साथ डांडिया टकरा रहे युवाओं में खुशियों की लहर उफान मारने लगी। 'एबीसीडी कर ली बहुत अब करेंगे गंदी बात', 'नगाड़ा-नगाड़ा-नगाड़ा बजा', 'बाजे रे बाजे ढोल बाजे ढोल बाजे' गीतों पर लोग देर रात तक थिरकते रहे।

Durian Dandiya Night in Prayagraj

जो जहां था, वहीं झूमने लगा

क्या बच्चे, क्या युवतियां और क्या महिलाएं...जो जहां थे वहीं थिरकने लगे। कभी हाथों को ऊपर उठाकर, कभी कमर मटका कर और कभी हथेलियों को आपस में टकरा कर खूब मस्ती की।

रोचक प्रतियोगिताओं में इन्होंने जीते पुरस्कार

डांडिया संग थिरकन के बीच रोचक प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें बेस्ट डांडिया चाइल्ड का पुरस्कार पावनी त्रिपाठी, सानिध्य त्रिपाठी, नव्या सिंह को मिला। बेस्ट सोलो का पुरस्कार मृणालिनी श्रीवास्तव, पूनम सिंह को मिला। बेस्ट ड्रेस के लिए पूजा पांडेय, मृणालिनी श्रीवास्तव को चुना गया। बेस्ट कपल आशीष शुक्ला और स्वाति शुक्ला को चुना गया। बेस्ट कोरियोग्राफर श्रेया अग्रवाल, शर्मिष्ठा जैन, शुभा रस्तोगी, आकृति सिंह और देव वर्मा को चुना गया। माडर्न ड्रेस के लिए मिनि सिंह और साराह बंसल को चुना गया। इन सभी को निर्णायक के तौर पर लोक गायिका प्रियंका चौहान तथा लेडीज हेल्थ कोच डॉ. आरती सिंह ने चयनित किया। गुरु प्रसाद हीरालाल क्राकरीज सिविल लाइंस के प्रोपराइटर शशांक जैन और उनकी पत्नी ने सभी चयनितों को पुरस्कार दिए।

ये रहे सहयोगी

डांडिया नाइट में बैंकिंग सहयोगी एसबीआइ, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक रहे। इनके अलावा श्री शुद्ध कुटे मसाले, डा. चौहान आई सेंटर, चंद्रा स्कैन, मोनिकास डेंटल एंड स्किन केयर, कमला मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल, स्टेक सिस्टम, कर्व फैशन स्टाइल, एर्लांग इंजीनियर्स, ईजीगो कैब, सावित्री डेंटल हास्पिटल एंड मैक्सिलो फेशियल सेंटर, मोतीलाल संस, चड्ढा ज्वेलर्स, काशी आर्नामेंट, चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेदिक संस्थान, समसामायिक घटनाचक्र, द हिंद राइडर्स, न्यू लाइफ हास्पिटल, सेंट कोलम्बस ग्रुप आफ स्कूल, मरकरी लिंक भी सहयोगी रहे।

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती: एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों के लिए अंक व प्रमाणपत्र अपडेट करने का लिंक खुला, अंतिम तिथि निकट 

यह भी पढ़ें- चार साल बाद स्कूल लौटी 11 वर्षीय छात्रा नाजिया, चौथी कक्षा में लिया प्रवेश; बनना चाहती है शिक्षिका