प्रयागराज में घर लेने का बढ़िया मौका! 465 फ्लैट बेचेगा PDA, 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर होगी बुकिंग
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अपनी छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री अब 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर करेगा।
-1785906086379-1789790285398_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पीडीए 465 फ्लैट 'पहले आओ, पहले पाओ' पर बेचेगा।
छह आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री होगी।
नवरात्र से पहले कभी भी आवेदन कर सकेंगे लोग।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पीडीए के फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों को अब आवेदन के लिए किसी खास तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण अपनी छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करेगा। नवरात्र से नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोग अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी आवेदन कर फ्लैट खरीद सकेंगे।
अब तक पीडीए की आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री के लिए एक माह की अवधि निर्धारित कर ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते थे। निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने पर इच्छुक लोगों को अगली प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था।
नई व्यवस्था में इस बाध्यता को समाप्त किया जा रहा है। इससे फ्लैट खरीदने की प्रक्रिया अधिक सहज होने की उम्मीद है। पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
नवरात्र से पहले शुरू होगी बुकिंग
इनमें नैनी की जान्हवी अपार्टमेंट, मानस विहार आवास योजना और यमुना विहार आवास योजना शामिल हैं। इसके अलावा कालिंदीपुरम स्थित जागृति विहार अपार्टमेंट, मौसम विहार अपार्टमेंट और वसुधा विहार आवास योजना में भी फ्लैट खरीदे जा सकेंगे।
पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि लोगों को आसानी से फ्लैट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिक्री प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। नवरात्र से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों की बिक्री शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज: मेजा थाना प्रभारी समेत दो इंस्पेक्टर निलंबित, आरोपित को 4 दिन थाने में रखा फिर दिखाई गिरफ्तारी
