विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में घर लेने का सुनहरा मौका! PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:22 AM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पीडीए ने छह आवासीय योजनाओं में फ्लैट बिक्री शुरू की।

  2. कुल 465 फ्लैट "पहले आओ पहले पाओ" पर उपलब्ध होंगे।

  3. आवेदन प्रक्रिया अब अधिक सहज और कभी भी संभव है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी छह आवासीय योजना में फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। शहर में फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग कभी भी आवेदन कर सकेंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैटों की बिक्री की जाएगी। पीडीए छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री करेगा।

अब तक पीडीए की आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री के लिए एक माह की अवधि निर्धारित कर ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते थे। निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने पर इच्छुक लोगों को अगली प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था।

नई व्यवस्था में इस बाध्यता को समाप्त किया जा रहा है। इससे फ्लैट खरीदने की प्रक्रिया अधिक सहज होने की उम्मीद है। नैनी की जान्हवी अपार्टमेंट, मानस विहार आवास योजना और यमुना विहार आवास योजना शामिल हैं। इसके अलावा कालिंदीपुरम स्थित जागृति विहार अपार्टमेंट, मौसम विहार अपार्टमेंट और वसुधा विहार आवास योजना में भी फ्लैट खरीदे जा सकेंगे।

पीडीए के संपत्ति प्रभारी और जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि लोगों को आसानी से फ्लैट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिक्री प्रक्रिया में बदलाव के साथ शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की 588 सड़कें दिवाली से पहले चकाचक दिखेंगी, गड्ढामुक्त मार्ग होने से सफर आरामदायक होगा