विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में रात का पारा गिरा ठंड का अहसास बढ़ा अक्टूबर अंत तक 15 डिग्री न्यूनतम तापमान

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 22 Oct 2026 03:27 PM (IST)

प्रयागराज में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है, जबकि दिन ...और पढ़ें

प्रयागराज तेजी से ठंड की ओर अग्रसर हो रहा है।

प्रयागराज तेजी से ठंड की ओर अग्रसर हो रहा है।

HighLights

  1. सुबह और रात के समय में हल्की ठंड, दिन में तेज गर्मी 

  2. तापमान में अंतर से मौसमी बीमारियां बढ़ने की आशंका

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम में बदलाव के साथ ही प्रयागराज में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में 3.2 डिग्री की इस गिरावट से रात में ठंड का अहसास बढ़ गया है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात में हल्की ठंड, जबकि दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।

न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। आज गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब 15.6 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के कारण दिन और रात के मौसम में स्पष्ट अंतर महसूस किया जा रहा है।

आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रो. सुनीत द्विवेदी के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बदलते मौसम में बरतें सावधानी 

आसमान साफ रहने और दिन-रात के तापमान में अंतर के चलते सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़े इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, दिन में गर्मी को देखते हुए धूप से बचाव भी जरूरी रहेगा।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन सूची में 4397 डुप्लीकेट मतदाता? भाजपा ने CEO को पत्र लिखकर की शिकायत

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती: एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों के लिए अंक व प्रमाणपत्र अपडेट करने का लिंक खुला, अंतिम तिथि निकट