विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरक्राफ्ट क्रैश का Live वीड‍ियो आया सामने, पायलटों ने पैराशूट से लगाई छलांग; स्थानीय बने मददगार

Published: Wed, 21 Jan 2026 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2026 03:02 PM (IST)

प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में जा गिरा। बताया जा रहा है क‍ि तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ है। राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अब घटना का लाइव वीड‍ियो सामने आया है।

पायलटों ने पैराशूट से लगाई छलांग

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आसमान में विमान को अजीब तरह से लड़खड़ाते हुए देखा। अगले ही पल विमान से दो पैराशूट खुलते दिखाई दिए और दोनों पायलट विमान के गिरने से पहले ही हवा में तैरने लगे। जैसे ही विमान तालाब के बीचों-बीच जोरदार धमाके के साथ गिरा, आसपास मौजूद लोग उधर दौड़ पड़े। तालाब में पानी होने की वजह से विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तालाब के किनारे रेलवे पटरी पर खड़े लोगों ने देखा कि दोनों पायलट पानी में सुरक्षित उतर गए हैं और हाथ से इशारे कर मदद मांग रहे हैं। यह देखते ही बिना देरी किए स्थानीय लोग तालाब में कूद पड़े। साहसी युवाओं ने तैरकर पायलटों तक पहुंच बनाई और उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला।


घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि विमान संगम की दिशा से आ रहा था और अचानक उसमें गड़बड़ी दिखने लगी। देखते ही देखते वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेना का हेलीकॉप्टर और स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। डीसीपी सिटी के मुताबिक, दोनों पायलटों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सेना की टीम एयरक्राफ्ट को तालाब से बाहर निकालने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। अभी घटना का कारण पता नहीं चला है। सेवा की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है जिसके कारण या नहीं पता चल सका है कि यह एयरक्राफ्ट सेना का है अथवा प्राइवेट।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, लोगों ने पायलट काे बचाया, हेलीकॉप्टर लेकर पहुंची सेना