विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के महापौर ने छोड़ा गाड़ी का मोह, साइकिल से पहुंचे नगर निगम कार्यालय; क्षेत्र का भ्रमण इलेक्ट्रिक स्कूटी से करेंगे

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 15 May 2026 02:02 PM (IST)

प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने ईंधन बचाने के लिए अपनी चार पहिया गाड़ी का उपयोग छोड़ दिया है और ...और पढ़ें

साइकिल चलाकर अपने घर से नगर निगम जाते प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी। जागरण

साइकिल चलाकर अपने घर से नगर निगम जाते प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी। जागरण

HighLights

  1. अधिकांश पार्षदों ने चार पहिया वाहनों का प्रयोग नहीं करने का लिया संकल्प

  2. महापौर बोले- राष्ट्र व समाज हित में पीएम-सीएम के मुहिम को आगे बढ़ाना है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से ईधन की खपत को कम करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के आह्वान का तीर्थराज प्रयाग में असर दिखने लगा है। महापौर गणेश केसरवानी अपनी चार पहिया गाड़ी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वाहन को हटा दिया है।

आवास से नगर निगम तक चलाई साइकिल

महापौर आज शुक्रवार को अपने कीडगंज स्थित निवास से साइकिल पर सवार होकर नगर निगम  स्थित कार्यालय पहुंचे। वहीं उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण इलेक्ट्रिक स्कूटी से करने की बात कही है। गर्मी भी आज अपने चरम पर रही। इसी में उन्होंने साइकिल से सफर किया।  

पार्षदों-अधिकारियों से वाहन प्रयोग कम करने की अपील

महापौर ने पार्षदों और अधिकारियों से भी वाहनों का प्रयोग कम करने की अपील की है। इसके प्रभाव से अधिकतर पार्षदों ने चार पहिया वाहनों का प्रयोग न करने संकल्प लिया है। वह पैदल, साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करेंगे।

पीएम-सीएम की मुहिम को बढ़ाना है : महापौर 

महापौर ने कहा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में अपील की है। उन्होंने दो गाड़ी से चलकर बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफिला में वाहनों की संख्या कम किया है। राष्ट्र और समाजहित में उस मुहिम को हमें आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें- RRB प्रयागराज समेत देश भर में सहायक लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती शुरू, ऑनलाइन आवेदन तत्काल करें

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एक्सप्रेस की क्लोन अब दादरी के लिए 17 मई से नियमित चलेगी, समय व स्टेशन बदला है, दिल्ली जाने वालों को सुविधा